{"_id":"67710f145a41c0a6a504d7fe","slug":"there-will-be-a-ban-on-heavy-vehicles-in-rajgir-from-29-december-to-2-january-2025-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दो जनवरी तक राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, आज से लागू रहेगी ये व्यवस्था; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दो जनवरी तक राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध, आज से लागू रहेगी ये व्यवस्था; जानें
Sun, 29 Dec 2024 02:28 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:28 PM IST
सार
Bihar News: 29 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। बनगंगा से राजगीर शहर में और राजगीर बस स्टैंड के पास छबिलापुर मोड़ से हरियाली की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
राजगीर में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नववर्ष 2025 के अवसर पर राजगीर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने एक विस्तृत यातायात योजना तैयार की है। यह योजना 29 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
बड़े वाहनों पर प्रतिबंध
राजगीर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बनगंगा से राजगीर शहर में और राजगीर बस स्टैंड के पास छबिलापुर मोड़ से हरियाली की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
वैकल्पिक मार्ग
पटना और बिहार शरीफ से आने वाले वाहनों को पंडितपुर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग से पहले बायें मुड़कर आयुध कारखाना बाईपास होते हुए गिरियक होकर नवादा की ओर जाना होगा। पटना और बिहारशरीफ से आने वाले वाहनों को राजगीर शहर की ओर जाने के लिए पंडितपुर ROB से U-Turn लेकर नाहूब मोड़ से छबिलापुर बाईपास की ओर जाना होगा।
विज्ञापन
ड्रॉप गेट
शहर में कई स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं, जहां वाहनों को रोककर यात्रियों को उतारा या चढ़ाया जा सकता है। इनमें आयुध फैक्ट्री गेट नंबर 02, छबिलापुर मोड़, होटल महाराजा के पास, अम्बेडकर चौक, वीरायतन मोड़, पाण्डु पोखर पार्किंग स्थल, मार्क्सवादी नगर जाने वाली सड़क के किनारे, एसएच 71 से इंडो हॉक होटल के तरफ जाने वाले रास्ते में रेलवे ओवरब्रीज के पास, वनगंगा, जय प्रकाश उद्यान, पंडितपुर ROB नीचे बाईपास मोड़, नाहूब मोड़, बाईपास मोड़ पिल्खी ग्राम और हरियाली मोड़ शामिल हैं।
पार्किंग स्थल
शहर में हॉकी मैदान, मेला मैदान, PTJM कॉलेज मैदान और आरडीएच स्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इस यातायात योजना का उद्देश्य नववर्ष के दौरान राजगीर में यातायात को सुचारू रूप से चलाना और जाम की स्थिति से बचना है। इस योजना का पालन करने से सभी यात्रियों को महोत्सव का आनंद लेने में आसानी होगी।