{"_id":"677a52ff9fd969ac0005d6c1","slug":"there-was-a-fierce-fight-between-two-parties-in-the-land-dispute-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर; 12 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति गंभीर; 12 लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 05 Jan 2025 03:08 PM IST
सार
Bihar: बक्सर में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन देकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की सुबह बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर पंचायत के जलहरा गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब जब जलहरा गांव निवासी विपिन सिंह का पुत्र नवरत्न कुमार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे था।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव के दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर तू-तू मैं मैं हो गई। फिर मामला गाली-गलौज में बदल गया। नवरत्न ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग पहुंचे व जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में नवरत्न कुमार को गंभीर चोटें आईं है। घायल नवरत्न कुमार को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए परिजनों ने राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
1 दर्जन लोगों पर एफआईआर दर्ज
ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना यादव और नवरत्न कुमार के बीच पुराना जमीन विवाद है, जिसके कार सुबह सुबह खेत पर जाने के दौरान पहले गाली गलौज हुआ उसके बाद यह झगड़ा मारपीट में बदल गया। घटना के बाद पीड़ित नवरत्न कुमार ने राजपुर थाने में पुलिस को आवेदन देकर मुन्ना यादव, मंटू यादव, दीपक यादव, उपेंद्र यादव, पप्पू यादव समेत लगभग एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर होगी कार्रवाई
इस मामले में राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।