फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   The brave men of Buxar will teach the lesson of democracy in the Himalayas at an altitude of 17 thousand feet

Bihar: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमालय पर लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे बक्सर के जांबाज, 10 दिनों में तय करेंगे सफर

Sun, 29 Dec 2024 06:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Dec 2024 06:14 PM IST
सार

Bihar: बक्सर के जांबाज 17 हजार फीट की ऊंचाई पर हिमालय पर लोकतंत्र का पाठ पढ़ाएंगे। बता दें कि ये जांबाज जागरूकता पर्वतारोहण मिशन पर भारतीय तिरंगे और स्वीप का झंडा लेकर हिमालय में 17 हजार फीट की ऊंचाई तक 10 दिवसीय ट्रैकिंग करते हुए पहुंचेंगे।

विज्ञापन
The brave men of Buxar will teach the lesson of democracy in the Himalayas at an altitude of 17 thousand feet
10 दिनों में तय करेंगे सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को रूद्रा गुरुकुल युवा समूह के नौजवानों का जत्था हिमालय की ओर रवाना हुए। जहां स्वीप यूथ आइकॉन अभिराम सुन्दर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता का संदेश लेकर बुलंद हौसले के साथ हिमालय पर तिरंगा फहरा कर भारतीय लोकतंत्र की महानता को अंगीकार करेंगे।

विज्ञापन


रवाना होते समय एसडीएम धीरेंद्र कुमार मिश्रा ने पर्वतारोहियों को स्वीप हिमालया पर्वतारोहण अभियान के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह बक्सर समेत पुरे राज्य व देश के लिए गर्व की बात है। जो हिमालय पर विपरित परिस्थितियों के बीच अपने लोकतंत्र की महता को बताएगे। इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी, फाउंडेशन स्कूल परिवार एवं बक्सर के तमाम युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


10 दिनों में 17 हजार फीट की तय करेंगे सफर
बता दें कि ये जांबाज जागरूकता पर्वतारोहण मिशन पर भारतीय तिरंगे और स्वीप का झंडा लेकर हिमालय में 17 हजार फीट की ऊंचाई तक 10 दिवसीय ट्रैकिंग करते हुए पहुंचेगे। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे पर्वतारोही अभिराम ने बताया कि उनकी टीम हिमालय में 17,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा फहराकर नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एडवेंचर अभियान युवाओं का ध्यान स्वीप की ओर आकर्षित करेगा। बता दें कि अभिराम स्वीप यूथ आइकॉन होने के साथ रूद्रा गुरुकुल के फाउंडर है। विगत लोकसभा चुनाव में मतदान जागरूकता को लेकर रूद्रा युवाओं द्वारा बक्सर लोकसभा के 6 विधानसभा क्षेत्रों में सैकड़ों नुक्कड़ नाटक, प्रशिक्षण कार्यशाला एवं जागरूकता रैली निकाली गई थी। 

जानें क्या है स्वीप 
स्वीप भारत निर्वाचन आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य मतदाता शिक्षा के साथ-साथ मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना और भारत में मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देना है।

यह एक बहुस्तरीय हस्तक्षेप कार्यक्रम है, जो नागरिकों, और मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने के लिए विभिन्न माध्यमों और मीडिया के माध्यम से पहुंचता है। ताकि उनकी जागरूकता बढ़ सके और उनकी सूचित भागीदारी को बढ़ावा मिल सके। पर्वतारोहण अभियान में शामिल सदस्य शिव प्रकाश द्विवेदी, विकास ओझा, आशीष मिश्रा, सत्यम कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed