फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tejashwi Yadav targets BJP over Begusarai shooting

Bihar: तेजस्वी बोले- कुछ लोग बेगूसराय की घटना को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे, भाजपा का काम समाज को तोड़ना

Thu, 15 Sep 2022 04:21 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पटना
एएनआई, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 15 Sep 2022 04:21 PM IST
सार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है।

विज्ञापन
Tejashwi Yadav targets BJP over Begusarai shooting
तेजस्वी यादव - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में हुए बड़े गोलीकांड के बाद नीतीश सरकार पर विपक्ष जमकर बरस रहा है। हालांकि 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। इस बीच मीडिया से बात करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा को समाज को तोड़ने वाली पार्टी करार दिया।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा कि बेगूसराय की घटना पर सीएम नीतीश कुमार ने अपनी बात रखी है। कुछ लोग मामले को अलग दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ये घटना दुखःद है, आरोपियों की तस्वीर आ गई है। पुलिस अपना काम कर रही है। कुछ लोग अगर सीएम के बयान को अलग दिशा दिखाना चाहते हैं तो ये गलत बात है।
विज्ञापन


जनता आने वाले समय में भाजपा को सबक सिखाएगी
आगे उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि जनता के राज में दोराय नहीं है। BJP का मतलब 'बड़का झूठा पार्टी' है। समाज को तोड़ना, जहर बोना भाजपा का काम है। इनको जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। इतना काम हो रहा है तो कहा से जंगल राज है? उत्तर प्रदेश में रोज अपराध होता है तो क्या वहां राम राज है?
विज्ञापन
विज्ञापन




नीतीश ने कहा- ऐसी घटनाओं पर नजर रखें अफसर
बेगूसराय में हुई घटना को लेकर नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, "हमने अधिकारियों को कह दिया है कि एक-एक चीज पर नजर रखें। मैं तो कह ही रहा हूं एक बार हो गया तो समझ लीजिए कि कहीं भी कुछ भी हो सकता है। नीतीश ने बताया कि मामले को लेकर उन्होंने एक बैठक भी बुलाई है।

सात पुलिसकर्मी निलंबित
बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई  करते हुए सात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed