बिहार: बढ़ती महंगाई के खिलाफ आरजेडी का हल्लाबोल, 18 और 19 जुलाई को करेगी विरोध प्रदर्शन
तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही हैं। लगातार पेट्रोल, डीजल, LPG की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर गरीबों का खून चूसने का काम कर रही हैं। लगातार पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। आने वाली 18 तारीख को बिहार के सभी प्रखंडों में हम इसका विरोध प्रदर्शन करेंगे और 19 तारीख को हर जिला मुख्यालय में इसका विरोध करेंगे।
विधायकों में भय का वातावरण: तेजस्वी यादव
हमने बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है, विधायकों में भय का वातावरण है। जनता का सवाल उठाने गए और वहां लात-घूंसे, डंडे पड़ रहे हैं। इस बारे में आपने जांच की होगी, उसका क्या नतीजा है। क्या विधानसभा में विधायकों की सुरक्षा की गारंटी होनी चाहिए या नहीं?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.