{"_id":"68cb7f102dbc4efcab0c7243","slug":"tejashwi-yadav-dear-mp-sanjay-yadav-on-rohini-acharya-target-after-tej-pratap-lalu-yadav-family-bihar-news-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav Family : तेज प्रताप के बाद रोहिणी के निशाने पर तेजस्वी के 'विश्वासी'; संजय यादव के लिए क्या लिखा!
Thu, 18 Sep 2025 09:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 18 Sep 2025 09:10 AM IST
सार
Bihar News : तेज प्रताप यादव पार्टी से बाहर हुए तो बार-बार बताया कि तेजस्वी यादव 'जयचंदों' से घिरे हैं। निशाने पर तेजस्वी के आसपास रहने वालों में संजय यादव भी थे। अब रोहिणी आचार्य ने संजय यादव को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। बहुत तीखा।
विज्ञापन
रोहिणी आचार्या ने संजय यादव को लेकर किया पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के कुनबे में कुछ तो चल रहा है। तेज प्रताप यादव जिस तरह से बेघर हुए, उसके बाद भी तेजस्वी यादव के करीब रहे लोगों पर नियंत्रण नहीं हुआ। अब रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव के हमेशा दाएं-बाएं रहने वाले राज्यसभा सांसद संजय यादव को निशाने पर लिया है। तेज प्रताप इन्हें 'जयचंद' बुलाते रहे हैं, रोहिणी ने उनसे भी बड़ी बात शेयर की है। रोहिणी आचार्य ने साफ कहा है कि वह लालू-तेजस्वी की जगह लेने की कोशिश करने वालों को देखना पसंद नहीं करती हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : अमित शाह आज रोहतास और बेगूसराय में, जानिए क्या है कार्यक्रम
विज्ञापन
क्या शेयर किया है रोहिणी आचार्य ने
रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर आलोक कुमार के द्वारा पोस्ट किए गये अलोक कुमार के फोटो और कंटेंट शेयर किया है, जिसके बाद संजय यादव के खिलाफ लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी आचार्य ने जो शेयर किया है, उसमें लिखा है कि- "फ्रंट सीट सदैव शीर्ष के नेता - नेतृत्वकर्त्ता के लिए चिन्हित होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए .. वैसे अगर "कोई" अपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है !!
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : अनंत सिंह के इलाके में तेजस्वी यादव ने भीड़ में क्यों फेंकी कलम? बोले- यहां थमाई जाती है
आलोक कुमार के पोस्ट पर आगे लिखा है कि, "वैसे पूरे बिहार के साथ - साथ हम तमाम लोग इस सीट (फ्रंट सीट) पर लालू जी और तेजस्वी यादव को बैठे / बैठते देखने के अभ्यस्त हैं, "उनकी जगह पर कोई और बैठे" ये हमें तो कतई मंजूर नहीं है, ठकुरसुहाती करने वालों, जिन्हें एक दोयम दर्जे के व्यक्ति में एक विलक्षण रणनीतिकार - सलाहकार - तारणहार नजर आता है, की बात अलग है।"