{"_id":"6104b0ce9c9ef8007b170b20","slug":"tejashwi-said-nitish-has-agreed-to-take-up-caste-census-issue-with-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति आधारित जनगणना: सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी ने की मुलाकात, उठाई ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति आधारित जनगणना: सीएम नीतीश कुमार से तेजस्वी ने की मुलाकात, उठाई ये मांग
Sat, 31 Jul 2021 07:42 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 07:42 AM IST
सार
शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आधे घंटे तक जाति आधारित जनगणना पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
Nitish kumar and Tejashwi yadav
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधान सभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने जाति आधारित जनगणना पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर कहा कि इसके लिए विधानमंडल का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करें।
विज्ञापन
तेजस्वी के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी साथ रहे। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा कि हम लोगों की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाति आधारित जनगणना के विषय पर बातचीत हुई। इस तरह की जनगणना हो जाने से लोगों के जनकल्याण के लिए बजट में प्रावधान रखे जा सकेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी केवल सरकारों को बल्कि लोगों को भी होनी चाहिए कि आखिर उनकी जाति की कितनी आबादी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया है कि वे पीएम मोदी से इस मुद्दे पर मिलने का समय मांगेंगे। तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार से एक बार फिर मांग की कि बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराई जाए।
विज्ञापन