फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej pratap Yadav Will Open Lalu ki Rasoi Restaurant in Whole Country

तेजप्रताप का एक और बिजनेस: देश भर में खोलेंगे 'लालू की रसोई', खाने के बाद आएगी गांव की याद, जानें और क्या होगा खास

Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 06 Feb 2022 09:33 PM IST
सार

लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब अपने बिजनेस को फैलाने के लिए तेजी से कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। वे जल्द ही देशभर में कई रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम लालू की रसोई होगी। इस रेस्टोरेंट में ग्रामीण भोजन की मात्रा सबसे अधिक होगी।

विज्ञापन
Tej pratap Yadav Will Open Lalu ki Rasoi Restaurant in Whole Country
तेजप्रताप यादव(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अब एक और बिजनेस में हाथ आजमाने जा रहे हैं। इस बार जो वह बिजनेस करने जा रहे हैं उसमें लालू का नाम जुड़ा होगा। दरअसल, अब तेजप्रताप देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट खोलने की योजना बनाई है और इस रेस्टोरेंट का नाम लालू की रसोई होगा। बता दें कि इससे पहले तेजप्रताप मे एलआर अगरबत्ती के नाम से शोरूम खोला था जहां कि अगरबत्ती की कई वैरायटी बाजार में लाया। इसके बाद तेजप्रताप ने कुछ दिन पहले एलआर राइस एंड मल्टीग्रेन नाम से चावल का बिजनेस शुरू किया जहां किसानों से चावल लेकर बाजार में बेचेंगे। 

विज्ञापन


 तेजप्रताप ने बताई लालू की रसोई की खासियत
सबसे खास बात यह है कि इस बार तेजप्रताप ने जो बिजनेस शुरू किया है उसमें पिता लालू यादव का नाम दिया है। यानी कि लालू की रसोई देश के कई शहरों में खोली जाएंगी। वहीं तेजप्रताप से जब इस रसोई की खासियत पूछी गई तो उन्होंने कहा कि यहां खाने के बाद आपको गांव की याद आ जाएगी। तेजप्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत संभवत: मुंबई से की जाएगी। तेजप्रताप ने बताया कि लालू की रसोई पूरी तरह से देशी और ग्रामीण अंदाज में होगा। इसे बनाने में बैलगाड़ी, कृत्रिम गाय, खटिया, पुआल जैसे सामग्रियों से नया लुक दिया जाएगा। ताकि कोई परिवार जब शाम को यहां खाना खाने आए तो गांव की याद आ जाएगी।
विज्ञापन

 
नुकसान से बचने के लिए फ्रेंचाइजी 
व्यवसाय में नुकसान से बचाने के लिए तेजप्रताप यादव लालू की रसोई रेस्टोरेंट की फ्रेचाइजी भी देंगे। तेजप्रताप के पास अभी बिजनेस आइडिया की लंबी लिस्ट है, जिसे समय आने पर लोगों को बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed