फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej pratap yadav release a letter campaign to release lalu prasad yadav latest health updates

तेज प्रताप यादव ने जारी किया 'आजादी पत्र', उठाई बीमार लालू को रिहा करने की मांग

Mon, 25 Jan 2021 06:33 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Mon, 25 Jan 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Tej pratap yadav release a letter campaign to release lalu prasad yadav latest health updates
तेज प्रताप यादव - फोटो : ANI

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में उन्हें रांची एम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया। इस बीच उनकी रिहाई को लेकर मांग उठने लगी है। ऐसे में उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने 'आजादी पत्र' जारी किया। साथ ही, अपने पिता को रिहा करने की मांग राष्ट्रपति से की। उन्होंने बिहार के लोगों से भी इस अभियान में जुड़ने का आह्वान किया।

विज्ञापन

तेज प्रताप ने किया ट्वीट

जानकारी के मुताबिक, राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'जिसने हमें ताकत दिया आज वक्त है उनके लिए ताकत बनने का। आइए, एक मुहिम से जुड़ें और अपने नेता की आजादी के लिए अपील करें। गरीबों के मसीहा आदरणीय लालू प्रसाद यादव के लिए एक पत्र आजादी पत्र को महामहिम राष्ट्रपति तक पहुंचाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज प्रताप ने कही यह बात

तेज प्रताप ने कहा कि मेरे पिता को झूठे मुकदमे में फंसाया गया और आज तक बंधक बनाकर रखा गया। इस केस में जितने लोग थे, सबको बेल मिल गई।  उन्होंने तो गरीब की आवाज बनने का काम किया। मेरे पिता कई महीनों से बीमार हैं, फिर भी उन्हें जेल में रखा गया। एक बेटा होने के नाते मैंने संकल्प लिया है कि उनकी बात जन-जन तक पहुंचानी है, चाहे मेरी जान चली जाए। जब तक हमें सफलता नहीं मिल जाती, यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

ऐसी है लालू की हालत 

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार गंभीर होती जा रही है। उनके बेटे तेजस्वी यादव ने लालू के फेफड़ों में पानी भरने की जानकारी दी थी। साथ ही, उनके चेहरे पर सूजन आने की बात भी कही थी। बता दें कि लालू की एचआरसीटी रिपोर्ट में उन्हें निमोनिया होने की जानकारी मिली। हालांकि, उनकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

लगातार हो रही लालू की रिहाई की मांग

बता दें कि बीमार होने के बाद से लालू प्रसाद यादव की रिहाई की मांग हो रही है। उनके समर्थक इस संबंध में सोशल मीडिया पर लगातार अभियान चला रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार है, जब लालू के परिवार के किसी सदस्य ने उनकी रिहाई के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed