Tej Pratap Yadav Expulsion: बहन मीसा बोलीं- पार्टी-परिवार के मुखिया का फैसला अंतिम, मेरे पास कहने को कुछ नहीं
Tej Pratap Yadav Expulsion Row: राजद मुखिया लालू यादव द्वारा अपने बड़े बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर अब सांसद मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के राजनीतिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। यही नहीं, उन्होंने तेज प्रताप को परिवार से भी अलग कर दिया। यह कदम बिहार की राजनीति में न सिर्फ एक बड़ा सियासी घटनाक्रम बन गया है, बल्कि यादव परिवार के भीतर गहराते मतभेदों को भी उजागर करता है। इस घटना पर अब तेज प्रताप यादव की बड़ी बहन मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है।
यह भी पढ़ें- Bihar: लालू यादव के भतीजे ने किया बड़ा खुलासा, कहा- हनी ट्रैप का शिकार हुए तेज प्रताप, इन लोगों ने रची साजिश
मीसा भारती ने किया पिता के फैसले का समर्थन
तेज प्रताप यादव की बहन और पार्टी की राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेरे पिता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। वह हमारे परिवार के भी मुखिया हैं और जब उन्होंने फैसला कर लिया है, तो मेरे पास इस पर कुछ भी कहने को नहीं है। उनके इस बयान से यह साफ हो गया कि परिवार के अन्य सदस्य भी लालू यादव के निर्णय के साथ खड़े हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: RJD chief Lalu Prasad Yadav has expelled his elder son, Tej Pratap Yadav from the party for 6 years and also removed him from the family.
Tej Pratap Yadav's sister and party MP Misa Bharti says, "The national president of our party, Lalu Prasad Yadav has… pic.twitter.com/QLxFrw7Z4l — ANI (@ANI) May 26, 2025
गौरतलब है कि रविवार को लालू प्रसाद यादव ने बिना किसी सार्वजनिक मंच या प्रेस कॉन्फ्रेंस के यह कड़ा फैसला लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया और परिवार से अलग करने की घोषणा भी कर दी। राजद के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला बेहद गंभीर विचार-विमर्श और पारिवारिक तनावों के बाद लिया गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar: तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- चुनाव की वजह से किया जा रहा ड्रामा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लालू प्रसाद का यह निर्णय केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राजनीतिक मजबूरियों और संगठनात्मक अनुशासन से जुड़ा हुआ है। तेज प्रताप की लगातार विवादास्पद गतिविधियों और पार्टी लाइन से हटकर बयानों ने अंदरूनी असंतोष को जन्म दिया था, जिसकी परिणति अब उनके निष्कासन के रूप में सामने आई है।