फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Tej Pratap Yadav Exclusive Interview Bihar Election 2025 Plans New Party Strategy and Key Issues explained

Exclusive: तेज प्रताप बोले- सत्ता की चाबी हम; विधानसभा चुनाव कहां से लड़ेंगे? यह भी बताया; पढ़ें खास बातचीत

Fri, 05 Sep 2025 10:06 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 10:06 AM IST
सार

Tej Pratap Yadav Interview: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव सुर्खियों में हैं। अमर उजाला को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इस बार बदलाव तय है।

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav Exclusive Interview Bihar Election 2025 Plans New Party Strategy and Key Issues explained
तेज प्रताप यादव इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Tej Pratap Yadav Interview: बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी घमासान चरम पर है। हर पार्टी अपनी जीत के लिए दांव खेल रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही पार्टियों के बीच सियास जंग देखी जा रही है। 2025 के चुनाव में एक चीज जो सबसे अलग है वो है प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी अलग पार्टी बनाकर चुनावी मैदान में हैं। वे आए दिन अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में 'अमर उजाला' ने 'टीम तेज प्रताप' पार्टी के अध्यक्ष तेज प्रताप से प्रदेश के चुनावी मुद्दे, चुनाव में पार्टी की भूमिका समेत अन्य सियासी मुद्दों पर बात की। इस दौरान तेज प्रताप ने खुलकर सवालों के जवाब दिए। अब पढ़िए, सवाल-जवाब, साथ में नीचे दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर आप इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू को वीडियो में भी देख सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


 

Tej Pratap Yadav Exclusive Interview Bihar Election 2025 Plans New Party Strategy and Key Issues explained
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सवाल: बिहार विधानसभा चुनाव का जल्द ही ऐलान होने वाला है। सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा आपके नाम की हो रही है। आखिर क्यों?

तेज प्रताप यादव: देखिए, चुनाव कब होगा, आचार संहिता कब लगेगी, यह कोई नहीं जानता। लेकिन हमारी तैयारी पूरे बिहार में चल रही है। जहां-जहां लोग हमें बुला रहे हैं, हम वहां जा रहे हैं। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

सवाल: आप पहले मंत्री रह चुके हैं, बड़ी पार्टी से जुड़े रहे हैं। अब 'टीम तेज प्रताप' के बैनर तले जनता के बीच उतर रहे हैं। जनता का रिस्पॉन्स कैसा है?

तेज प्रताप यादव: जहां-जहां जा रहा हूं, वहां जनसैलाब उमड़ रहा है। मनेर, अरवल, बेगूसराय—हर जगह भीड़ जुट रही है। लोग बदलाव चाहते हैं। युवाओं को अब तक सही अवसर नहीं मिला। इसलिए सब हमारे साथ आ रहे हैं। इस बार बदलाव तय है।

सवाल: आपका धार्मिक स्वभाव हमेशा चर्चा में रहता है। भगवान से आपके लगाव को लेकर भी बातें होती हैं। इस बार चुनाव को लेकर आपकी क्या अनुभूति है?

तेज प्रताप यादव: देखिए, भगवान कृष्ण और महादेव का आशीर्वाद मेरे साथ है। हमें एक "गोल्डन पीरियड" मिला है। जनता का प्रेम और आशीर्वाद मिल रहा है। सीटें चाहे 14 हों, 15 हों या 20—जहां-जहां हम लड़ेंगे, वहां असर जरूर दिखेगा।

सवाल: अगर टीम तेज प्रताप सत्ता में आती है तो आपका रोडमैप क्या होगा?

तेज प्रताप यादव: सबसे बड़ी समस्या है, युवाओं का पलायन और बेरोजगारी। जब हम मंत्री थे तब युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए थे, बाहर से भी लोग बिहार में आकर नौकरी कर रहे थे। लेकिन आज हालात बिगड़ गए हैं। हमें युवाओं को रोजगार देना होगा, उद्यमियों को रोकना होगा। यही हमारा मिशन है।
 

Tej Pratap Yadav Exclusive Interview Bihar Election 2025 Plans New Party Strategy and Key Issues explained
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सवाल: आपने बेरोजगारी और पलायन की बात की। लेकिन अपराध और शराबबंदी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आपका क्या कहना है?

तेज प्रताप यादव: बिहार में अपराध बढ़ा है। पटना की सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, डॉक्टर की हत्या हो रही है। शराबबंदी सिर्फ नाम की है-होम डिलीवरी तक हो रही है। नीतीश कुमार जी पहले ठीक थे, लेकिन अब सही काम नहीं कर रहे हैं। "सुशासन" का दावा खोखला है।

सवाल: क्या सभी सीटों पर लड़ने का इरादा है या गठबंधन भी होगा?

तेज प्रताप यादव: सभी सीटों पर लड़ने का कोई इरादा नहीं है। हो सकता है 14, 15 या 20 सीटों पर उतरें। युवाओं को प्राथमिकता देंगे। महुआ सीट से तो लड़ेंगे ही। वहां हमने मेडिकल कॉलेज और सड़कें बनवाई थीं। इस बार इंजीनियरिंग कॉलेज और जिला बनाने का वादा किया है।

सवाल: क्या आप किसी दूसरी सीट से भी लड़ सकते हैं?

तेज प्रताप यादव: जी हां, एक और सीट पर भी विचार है। अभी नाम नहीं बताऊंगा। वक्त आने पर उसका ऐलान होगा और यह दूसरी पार्टियों के लिए बड़ा झटका होगा।

सवाल: मुख्यमंत्री पद को लेकर आपकी क्या राय है?

तेज प्रताप यादव: मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह जनता तय करेगी। सत्ता की चाबी जनता के हाथ में है। लेकिन इतना तय है कि बिना कृष्ण के आशीर्वाद और बिना हमारी चाबी के ताला नहीं खुलेगा।

सवाल: प्रशांत किशोर और चिराग पासवान जैसे नए चेहरे भी "परिवर्तन" की बात कर रहे हैं। आप उन्हें कैसे देखते हैं?

तेज प्रताप यादव: प्रशांत किशोर सिर्फ पोस्टर-बैनर और टीवी तक सीमित हैं। जनता उन्हें वोट नहीं देगी। चिराग पासवान के पीछे उनके पिता का राजनीतिक इतिहास है। लेकिन नए-नए आने वाले लोग जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते। जनता बहुत जागरूक हो चुकी है।

 
विज्ञापन

Tej Pratap Yadav Exclusive Interview Bihar Election 2025 Plans New Party Strategy and Key Issues explained
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सवाल: इस चुनाव में आपकी सबसे बड़ी चुनौती क्या है?

तेज प्रताप यादव: चुनौतियां सबके सामने होती हैं। लेकिन दमखम के साथ लड़ेंगे तो जीत मिलती है। हमारी रणनीति है सही उम्मीदवार चुनना, सर्वे कराना और युवाओं को टिकट देना।

सवाल: अंत में जनता से आपकी अपील क्या है?

तेज प्रताप यादव: हमारी अपील है कि बिहार को नई दिशा दें। अब "स्मार्ट सिटी" नहीं, हमें "स्मार्ट गांव" चाहिए। रोजगार, शिक्षा और विकास पर हमारा फोकस होगा। बाकी पार्टियां पुराने मुद्दों पर लड़ रही हैं, लेकिन हम युवाओं और किसानों के लिए नई सोच लेकर आए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed