फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   teenager-drowned-bathing-in-Ganges-two-friends-Nahay-Khay-day-Jiutiya-festival

नहाय-खाय पर दर्दनाक हादसा: दोस्तों संग गंगा में नहाने गया 14 वर्षीय करण डूबा, डेढ़ घंटे की तलाश के बाद मिला शव

Fri, 02 Oct 2026 04:00 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 02 Oct 2026 04:00 PM IST
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल में जिउतिया पर्व के नहाय-खाय के दिन गंगा में स्नान करने गया 14 वर्षीय किशोर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की तलाश के बाद गोताखोरों की मदद से उसका शव बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
teenager-drowned-bathing-in-Ganges-two-friends-Nahay-Khay-day-Jiutiya-festival
गंगा में डूबा युवक

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र अंतर्गत औटा गांव में जिउतिया पर्व के नहाय-खाय के दिन एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। 14 वर्षीय करण कुमार अपने दो दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कुछ ही देर में परिवार और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करण कुमार, पिता सतीश मलिक, करीब 11 बजे अपने दो दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान दोनों दोस्त किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन करण गहरे पानी में चला गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर आलमगीर को भी तलाश के लिए लगाया गया। करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी में पिंडदान के बीच सेवा की मिसाल, पंजाब के सेवादारों का लंगर; रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को भोजन

घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि जिउतिया पर्व पर मां अपने बच्चों की लंबी उम्र और सलामती के लिए व्रत रखती है। नहाय-खाय के इसी दिन एक मां ने अपने 14 वर्षीय बेटे को हमेशा के लिए खो दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि करण के पिता सतीश मलिक दिव्यांग हैं। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed