फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Super cop former IPS officer Shivdeep Lande posted emotional post on social media for wife Gauri Bihar News

Bihar News : सुपर कॉप और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने किया भावुक पोस्ट, पत्नी के लिखी मार्मिक बात

Mon, 30 Mar 2026 08:37 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 30 Mar 2026 08:37 PM IST
सार

Bihar : सुपर कॉप और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे आज फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। पोस्ट भावुकता से भरा हुआ है। यह पोस्ट उन्होंने न तो खुद के लिए किया और न ही अपने प्रशंसकों के लिए। आज का पोस्ट उनकी पत्नी के नाम है। आप भी पढ़िये।

विज्ञापन
Super cop former IPS officer Shivdeep Lande posted emotional post on social media for wife Gauri Bihar News
शिवदीप लांडे और उनकी पत्नी गौरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के चर्चित सुपर कॉप और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने आज एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने यह पोस्ट अपने समर्थकों के लिए नहीं बल्कि अपनी पत्नी के लिए किया है। निःस्वार्थ समर्पण, त्याग एवं जिद के आगे मैं नतमस्तक हूँ। नतमस्तक।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: क्या है TOD टैरिफ, जिसके कारण बिहार में बिजली दरें बढ़ने पर हंगामा? पढ़े, क्या लागू हो रहा रेट
विज्ञापन


क्या लिखा है सुपर कॉप और पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने?
पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी पत्नी के लिए एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने उस पोस्ट के साथ अपनी पत्नी की तस्वीर को भी शेयर किया है। उनकी पत्नी का नाम है, गौरी। सोशल मीडिया पर शिवदीप लांडे ने अपनी बात की शुरुआत अपनी पत्नी को उनके नाम से संबोधित करते हुए किया है। उन्होंने लिखा है-
विज्ञापन
विज्ञापन

"गौरी,
जीवन में बहुत सी कठिनाइयाँ आईं, विपत्तियों ने घेरा और बहुत विपरीत परिस्थितियां भी मुझे कभी विचलित नही कर पायी - मैं सदैव अटल रहा। किन्तु तुम्हारे एक निर्णय... सिर्फ एक निर्णय ने मुझे झकझोर कर रख दिया। अपने पिता को नया जीवन देने के लिए जब तुमने अपनी किडनी दान करने का निर्णय/संकल्प लिया। तुम्हारा अपने पिता के प्रति निःस्वार्थ समर्पण, त्याग एवं जिद के आगे मैं नतमस्तक हूँ। नतमस्तक ।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम नीतीश के साथ सम्राट को देखते लगे 'गो बैक' के नारे, पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया हंगामा

मैं बस मूक दर्शक बन तुम्हें निहारता रहा
पिछले तीन महीनों में...ऑपरेशन के लिए जरूरी दर्जनों मेडिकल टेस्ट, हज़ारों कागजों की भूलभुलैया, कानूनी जंजीरें, सब कुछ तुमने अकेले संभाला। मैं? बस मूक दर्शक बन तुम्हें निहारता रहा, और बस ये सोचता रहा कि भगवान बेटी को इंसान के जीवन में क्यों भेजता है? शायद आज इस प्रश्न का उत्तर मुझे मिल गया वह यह कि शायद माँ का साथ इंसान के जीवन में एक पड़ाव तक ही रहता है और पूरी उम्र उस माँ की कमी को ईश्वर एक बेटी के रूप में पूरा करता है। पूरी उम्र।

क्यों नहीं रुकते ये आँसू?
अपने पोस्ट के आखरी पैराग्राफ में शिवदीप लांडे की भावुकता काफी बढ़ गई। उन्होंने अपने आंसुओं को किसी तरह रोकते हुए आगे लिखा है कि, "आज मुंबई के उस आईसीयू में... किडनी ट्रांसप्लांट के बाद... जब मैं तुम्हारे पास बैठा तुम्हारे मासूम चेहरे को देख रहा हूँ तो आँखों से बहता पानी... रुकने का नाम ही नहीं लेता। क्यों? क्यों नहीं रुकते ये आँसू? आज समझ आया। रिश्तेदारों में भाई छोड़ दे, बेटा पीठ दिखा दे, बहन मुड़ जाए, यहाँ तक कि पत्नी भी... जीवन-मृत्यु के इस युद्धक्षेत्र में साथ छोड़ दें। लेकिन बेटी? वो निस्वार्थ खड़ी रहती है। अपना जीवन दाँव पर लगाकर भी। तुम्हारी आँखें बंद हैं, गौरी। लेकिन तुम्हारा प्यार तुम्हारा त्याग हर पिता को सिखाता है कि बेटी ईश्वर का दिया हुआ सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed