फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Maner Sub-Post Office Receives Bomb Threat via Email in Patna

Bihar: उप डाकघर को ईमेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी साइबर सेल

Tue, 21 Jul 2026 08:04 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:04 AM IST
सार

पटना के मनेर उप डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। डाकघर को खाली कराकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की अपील की है।

विज्ञापन
Bihar News Maner Sub-Post Office Receives Bomb Threat via Email in Patna
डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित मनेर उप डाकघर को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वरीय डाक अधीक्षक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। पुलिस ने डाकघर परिसर को तत्काल खाली कराया और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
विज्ञापन


मौके पर बम स्कवॉड और डॉग स्क्वॉड पहुंचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पटना से बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से पूरे परिसर, रिकॉर्ड रूम, काउंटर और आसपास के हिस्सों की सघन तलाशी ली। हालांकि, परिसर से किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री के मिलने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


आसपास पुलिस बल तैनात 
सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ईमेल के जरिए मिली धमकी को देखते हुए साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। तकनीकी विशेषज्ञ उस आईपी एड्रेस, सर्वर और डिवाइस की पहचान करने में जुटे हैं, जिससे यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। डाक विभाग के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed