Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sonepur Mela: Minister Shravan Kumar inaugurates 'Gram Shri Mandap

सोनपुर मेला: मंत्री श्रवण कुमार ने किया ग्राम श्री मंडप का उद्घाटन, बोले- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार

Sat, 28 Nov 2026 07:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 28 Nov 2026 07:13 PM IST
सार

सोनपुर मेले में मंत्री श्रवण कुमार ने ग्राम श्री मंडप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, रोजगार, आवास और विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए बिहार को पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य दोहराया।

विज्ञापन
Sonepur Mela: Minister Shravan Kumar inaugurates 'Gram Shri Mandap
सोनपुर मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में शनिवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने ग्राम श्री मंडप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सारण के उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. नीना झा उपस्थित रहे।

विज्ञापन


जीविका दीदियों के उत्पादों का किया निरीक्षण
उद्घाटन के बाद मंत्री ने ग्राम श्री मंडप में जीविका दीदियों की ओर से लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों, स्वरोजगार की गतिविधियों और उद्यमशीलता के प्रयासों की जानकारी ली। मंत्री ने जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में महिला सशक्तीकरण की दिशा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब गांव-गांव में दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और सफल उद्यमी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। बिहार में देश के सर्वाधिक स्वयं सहायता समूहों का होना इस दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार का उद्देश्य
मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक सहायता, प्रशिक्षण और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसके माध्यम से उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा जा रहा है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर और उद्यमी के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला महिला सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। आज महिलाएं सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

मंत्री ने बालिका शिक्षा प्रोत्साहन, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना और मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि बाद में बालकों के लिए भी साइकिल योजना लागू की गई। इन योजनाओं से शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सकारात्मक बदलाव आया है।

जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का आवास
मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही जहां लोग रहना चाहते हैं, वहां जमीन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था की गई है। घर और शौचालय निर्माण के लिए भी सरकार की ओर से सहयोग दिया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास मिल सके।

युवाओं को रोजगार और नौकरी के अधिक अवसर
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में रोजगार और सरकारी नौकरी के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। साल भर में लाखों युवाओं को नौकरी और रोजगार के अवसर देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य
मंत्री ने कहा कि बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना राज्य सरकार का महत्वपूर्ण संकल्प है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग, आम नागरिकों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से बिहार के विकास की इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की।

उन्होंने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री भी लगातार काम कर रहे हैं। बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

प्रदर्शनी पंडाल का किया निरीक्षण
इसके बाद मंत्री ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की आधिकारिक एवं प्रामाणिक जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। इससे आम लोगों को योजनाओं के उद्देश्य, लाभ और उनसे जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी मिल सकेगी।

मंत्री ने मेला परिसर के विभिन्न पंडालों का भी भ्रमण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पंडाल में स्थापित वर्चुअल 3डी मनोरंजन व्यवस्था का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से मेले में आने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं का मनोरंजन किया जाए। साथ ही इसमें रोचक, शिक्षाप्रद और जागरूकता से जुड़ी सामग्री भी प्रदर्शित की जाए, ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ उपयोगी जानकारी मिल सके।

मंत्री ने कहा कि बिहार का विकास केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राज्यवासियों के साझा संकल्प और सहभागिता का विषय है। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर विकसित बिहार के निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

सोनपुर मेला परिसर में ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम श्री मंडप और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल के माध्यम से राज्य सरकार की विकास योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed