{"_id":"67e3ce4b32fc9f4376027ad9","slug":"snatcher-gang-busted-in-patna-police-recovered-51-gold-ornaments-and-weapons-seven-criminals-arrested-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जेबकतरे की जेब से सोने की 51 ज्वेलरी निकली तो हक्काबक्का रह गई पुलिस, खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्त में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जेबकतरे की जेब से सोने की 51 ज्वेलरी निकली तो हक्काबक्का रह गई पुलिस, खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्त में
Wed, 26 Mar 2025 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 26 Mar 2025 03:22 PM IST
सार
Patna News: पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह के सदस्य चोरी की गई चेन और अन्य गहनों को सुनार गोपाल कुमार को कम दामों में बेचते थे। इसके बाद गोपाल उस सोने को गला कर नए जेवरात बना देता था, जिससे चोरी का सामान पहचानना मुश्किल हो जाता था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग और मोबाइल लूट की बढ़ती घटनाओं के पीछे सक्रिय एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 51 पीस सोने के आभूषण, एक देसी कट्टा और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
यह मामला दानापुर थाना क्षेत्र का है, जहां दो मार्च को एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग की घटना हुई थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और एक आरोपी अमन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अमन ने कई बड़े राज खोले, जिसके बाद पुलिस ने एक सुनार सहित गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
विज्ञापन
कम दाम में बेचते थे चोरी का सोना, सुनार गला कर बनाता था नए जेवर
पुलिस जांच में यह सामने आया कि गिरोह के सदस्य चोरी की गई चेन और अन्य गहनों को सुनार गोपाल कुमार को कम दामों में बेचते थे। इसके बाद गोपाल कुमार चोरी का सोना गला कर नए जेवरात बना देता था, जिससे चोरी का सामान पहचानना मुश्किल हो जाता था।
दानापुर डीएसपी भानु प्रताप के अनुसार, गिरोह ने अब तक पटना में 60 से 70 स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। राहुल कुमार उर्फ कृष्णा, मनीष कुमार उर्फ सोनू और दीपक कुमार पहले भी कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं।
कुख्यात अपराधी निकला मुख्य सरगना
गिरोह का मुख्य सरगना राहुल कुमार उर्फ कृष्णा बेहद खतरनाक अपराधी निकला। पुलिस के मुताबिक, उसने बिहटा में एक सुनार की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसकी ज्वेलरी लूटकर फरार हो गया था। इसके अलावा इस गिरोह के कई सदस्य नशे के आदी थे। वे सुबह टहलने जाने वाले बुजुर्गों को आसानी से अपना निशाना बनाते थे और उनसे चेन व मोबाइल छीनकर भाग जाते थे।
यह भी पढ़ें- Bihar:सिर्फ आपको बुलाया था, पुलिस को क्यों लाए… कहकर युवक ने गंगा में लगा दी छलांग; प्रेमिका से हुआ था झगड़ा
गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
दानापुर पुलिस की इस कार्रवाई से पटना में बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने में बड़ी मदद मिलेगी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अपराधियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है और उनके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। इस पूरे मामले से यह साफ हो गया कि पटना में सक्रिय यह गिरोह संगठित रूप से स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था। फिर चोरी के सोने को नए जेवरों में बदलकर बाजार में बेच रहा था। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य सहयोगियों और खरीदारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन