Bihar: सिर्फ आपको बुलाया था, पुलिस को क्यों लाए… कहकर युवक ने गंगा में लगा दी छलांग; प्रेमिका से हुआ था झगड़ा
Munger News: मुंगेर में एक युवक ने प्रेमिका से झगड़े के बाद अपने परिजनों को ऐसी बात कह दी कि वे पुलिस लेकर पहुंच गए। उसके बाद युवक गुस्से में नदी में छलांग लगा दी। अब गोताखोर उसे ढूंढ़ने में लगे हैं। जानें पूरा मामला...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने प्रेमिका से झगड़े के बाद श्री कृष्ण सेतु पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस और प्रशासन युवक की तलाश में जुटा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, छलांग लगाने वाले युवक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकसदपुर निवासी 25 वर्षीय चिराग उर्फ धीरज के रूप में हुई है, जो पेशे से राज मिस्त्री का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ पुल पर घूमने गया था। तभी मोबाइल पर उसकी प्रेमिका का फोन आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई।
यह भी पढ़ें- Bihar News:झूले पर बैठकर इश्क फरमा रहे थे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ कर पिटाई की और शादी करवा दी
पुलिस को देखते ही युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
युवक ने इस झगड़े के बाद अपने परिजनों को फोन कर पुल से कूदकर आत्महत्या करने की बात कही। यह सुनते ही परिवारवालों के होश उड़ गए और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लेकिन उनके साथ पुलिस को भी आता देख चिराग आक्रोशित हो गया। उसने गुस्से में परिजनों से कहा कि मैंने सिर्फ आपको बुलाया था, पुलिस को क्यों लाए? और यह कहते ही वह अचानक श्री कृष्ण सेतु पुल से गंगा में कूद पड़ा।
यह देखकर परिवारवालों की चीख-पुकार मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस भी सकते में आ गई। आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका है।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला आपदा पदाधिकारी कुमार अभिषेक की मदद से गंगा में मोटर बोट और गोताखोरों को युवक की तलाश में लगाया। हालांकि घंटों की मशक्कत के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। युवक की इस अचानक उठाए गए कदम से पूरा परिवार सदमे में है। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- Bihar News:बीआरसी कर्मी की रहस्यमयी मौत, चार मंजिला मकान के नीचे मिली लाश
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबी कांत कश्यप ने बताया कि डायल 112 पर सूचना आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने कहा कि परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली गई है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए युवक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और प्रेमिका से बातचीत का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
लोग कर रहे तरह-तरह की चर्चा
युवक द्वारा पुल से छलांग लगाने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला बता रहे हैं और कई तरह की अटकलें भी लगा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.