फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Sloganeering in front of new incharge of Bihar Congress Bhakta Charan Das

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास के सामने जमकर नारेबाजी, फेंकी गईं कुर्सियां

Tue, 12 Jan 2021 06:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 Jan 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering in front of new incharge of Bihar Congress Bhakta Charan Das
पटना कांग्रेस कार्यालय में हुआ बवाल - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त किए गए भक्त चरण दास को अपने पहले ही दौरे में गुटबाजी का सामना करना पड़ा। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भक्त की मौजूदगी में ही अलग-अलग गुटों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच कुर्सियां फेंकने की नौबत तक आ गई। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हुई।

विज्ञापन


हंगामा कर रहे पूर्व विधान पार्षद को हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर आरोप लगा चर्चे में आए पूर्व विधायक भरत सिंह ने भी बिहार प्रभारी से मुलाकात की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सदाकत आश्रम पहुंचे भक्त चरण दास ने सोमवार को कांग्रेस के अलग-अलग नेताओं से मुलाकात की। इन नेताओं में नाराज खेमे के भी थे। उनसे मिलने वाले ज्यादातर नेताओं ने पूर्व पार्टी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह पर चुनाव में टिकट बेचने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इन नेताओं ने चुनाव में पार्टी की हार के लिए भी इन्हीं नेताओं और समर्थकों को जिम्मेदार बताया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक हुई।

बाद में दास ने कहा कि बिहार में मध्यावधि चुनाव की कोई आशंका नहीं दिख रही है लेकिन नीतीश कुमार को अपनी समीक्षा करने का सुझाव दे दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कितने धर्मनिरपेक्ष बचे हैं, इसकी समीक्षा उन्हें खुद करनी चाहिए। कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर उन्होंने कहा कि सबकी बात सुनी जाएगी। पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों पर कार्रवाई भी होगी।


वहीं पार्टी प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि दास तीन दिवसीय दौर पर पटना आए हैं। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ कई बैठकें लेंगे। इसमें पार्टी की वर्किंग कमेटी, एडवाइजरी कमेटी की बैठकों के साथ प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों और बड़े नेताओं के साथ अलग-अलग मुलाकात भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed