श्याम रजक के बहाने राजद पर मांझी का तंज, कहा- ‘आ गई 14 तारीख, कहां गए सरकार बनाने वाले’
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता श्याम रजक पर हमला बोला। मांझी ने श्याम रजक को 14 जनवरी की तारीख याद दिलाते हुए पूछा कि वह खुद राजद में हैं भी या नहीं।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए श्याम रजक पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज ही ना 14 तारीख है जी? ऊ @RJDforindia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगे। पता कीजिए तो कि ऊ लोग खुद ही राजद में हैं कि निकल लिया।'
आज ही ना 14 तारीख है जी?
उ @RJDforIndia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @Jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें।विज्ञापन विज्ञापन
पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया। — Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) January 14, 2021
बता दें हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के छह विधायकों के पार्टी में शामिल किया था, जिसके बाद राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम रजक ने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे कभी भी राजद ज्वाइन कर सकते हैं। श्याम रजक ने 30 दिसंबर को बताया था कि भाजपा की कार्यशैली से जेडीयू के विधायक नाराज हैं और वे सरकार को गिराना चाहते हैं।
श्याम रजक ने मीडिया के सामने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और खरमास खत्म होते ही वे राजद में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जदयू को तोड़ने के लिए 25-26 विधायक होने चाहिए। हालांकि, दल-बदल कानून के तहत 17 विधायकों को अभी राजद में शामिल नहीं किया जा सकता है।
वहीं, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने श्याम रजक के इस दावे पर कहा था कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा, ‘श्याम रजक को शायद पता नहीं है कि राजद के विधायक भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में विश्वास रखते हैं। वे उनके एक इशारे पर पार्टी छोड़ देंगे। खैर मनाइए कि अभी खरमास है। जैसे ही खरमास खत्म होगा, बिहार की राजनीति बदल जाएगी।