फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Shyam Rajak had claimed to change the government on January 14, reminded the date Manjhi asked- Are they in the RJD or left?

श्याम रजक के बहाने राजद पर मांझी का तंज, कहा- ‘आ गई 14 तारीख, कहां गए सरकार बनाने वाले’

Thu, 14 Jan 2021 06:41 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Shyam Rajak had claimed to change the government on January 14, reminded the date Manjhi asked- Are they in the RJD or left?
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता श्याम रजक पर हमला बोला। मांझी ने श्याम रजक को 14 जनवरी की तारीख याद दिलाते हुए पूछा कि वह खुद राजद में हैं भी या नहीं। 

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए श्याम रजक पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज ही ना 14 तारीख है जी? ऊ @RJDforindia वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को @jduonline का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगे। पता कीजिए तो कि ऊ लोग खुद ही राजद में हैं कि निकल लिया।' 
विज्ञापन

 



बता दें हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के छह विधायकों के पार्टी में शामिल किया था, जिसके बाद राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम रजक ने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं और वे कभी भी राजद ज्वाइन कर सकते हैं। श्याम रजक ने 30 दिसंबर को बताया था कि भाजपा की कार्यशैली से जेडीयू के विधायक नाराज हैं और वे सरकार को गिराना चाहते हैं। 

श्याम रजक ने मीडिया के सामने दावा किया था कि जदयू के 17 विधायक उनके संपर्क में हैं और खरमास खत्म होते ही वे राजद में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा था कि जदयू को तोड़ने के लिए 25-26 विधायक होने चाहिए। हालांकि, दल-बदल कानून के तहत 17 विधायकों को अभी राजद में शामिल नहीं किया जा सकता है। 

वहीं, जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने श्याम रजक के इस दावे पर कहा था कि खरमास के बाद बिहार की राजनीति में बदलाव होगा। उन्होंने कहा, ‘श्याम रजक को शायद पता नहीं है कि राजद के विधायक भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में विश्वास रखते हैं। वे उनके एक इशारे पर पार्टी छोड़ देंगे। खैर मनाइए कि अभी खरमास है। जैसे ही खरमास खत्म होगा, बिहार की राजनीति बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed