{"_id":"698f782889fc427d4806f9f6","slug":"shivanand-tiwari-targeted-amitabh-das-statement-nishant-kumar-dna-test-neet-girl-murder-case-bihar-police-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : शिवानंद तिवारी फिर सोशल मीडिया पर हुए मुखर, पूर्व आईपीएस अधिकारी को बताया विकृत मानसिकता की उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : शिवानंद तिवारी फिर सोशल मीडिया पर हुए मुखर, पूर्व आईपीएस अधिकारी को बताया विकृत मानसिकता की उपज
Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 14 Feb 2026 05:00 AM IST
सार
Bihar : शिवानंद तिवारी अक्सर सोशल मीडिया पर आकर समसायिकी मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हैं। आज जब वह सोशल मीडिया पर आए तो पूर्व आईपीएस अधिकारी को विकृत मानसिकता की उपज बता दिया। मामला ही कुछ ऐसा था।
विज्ञापन
शिवानंद तिवारी और अमिताभ दास के साथ नीतीश कुमार और निशांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवानंद तिवारी अब सोशल मीडिया पर खूब नजर आते हैं, कभी किसी के पक्ष में तो कभी किसी के विपक्ष में। अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की तरफ से पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास का विरोध जताया है। उन्होंने अमिताभ दास को विकृत मानसिकता की उपज कह दिया है। फ़िलहाल पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें
विज्ञापन
क्या लिखा सोशल मीडिया पर
शिवानंद तिवारी अब सोशल मीडिया पर लिखा, "पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ दास ने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत पर जो आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं। मां के नहीं रहने के बाद निशांत अपने पिता के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में रहता है, लेकिन आज तक किसी भी विवाद में उसका नाम नहीं आया।कभी उस पर उँगली नहीं उठी, बल्कि लोगों को ताज्जुब होता है कि एक मुख्यमंत्री का बेटा इतना सरल कैसे हो सकता है। अमिताभ दास मुझे कभी भी मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति नहीं लगे। उन्होंने निशांत पर जो नीट छात्रा मामले से संबंधित आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। इस आरोप को विकृत मानसिकता की उपज कहा जा सकता है। शिवानन्द।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा, न्यायपालिका का जताया आभार, कहा- सच और झूठ का फैसला हुआ है
क्या है मामला
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को शुक्रवार की शाम पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पहली सूचना पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पर पुलिस के द्वारा छापेमारी करने की आई थी, लेकिन कुछ ही देर में छापेमारी गिरफ्तारी में बदल गई। हालांकि पटना एसएसपी ने गिरफ्तारी से इनकार किया। पुलिस का कहना है कि अमिताभ दास ने सरकार के सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के खिलाफ अनर्गल और विवादित बयान दिया था। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और अब कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पुलिस को देखने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। फिलहाल उन्हें सहयोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।