फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   second day of Rajgir Mahotsav 2025 was marked by cultural programmes, sports competitions and agricultural

राजगीर महोत्सव 2025: संस्कृति, खेल व कृषि का भव्य संगम, दंगल में दिखा दम; सलमान अली की आवाज ने बिखेरा जादू

Sun, 21 Dec 2025 08:34 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 08:34 AM IST
सार

नालंदा जिले के ऐतिहासिक नगर राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव 2025 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक दंगल और कृषि मेले ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। बॉलीवुड गायक सलमान अली की प्रस्तुति, महिला महोत्सव और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन खास रहा।

विज्ञापन
second day of Rajgir Mahotsav 2025 was marked by cultural programmes, sports competitions and agricultural
आयोजित राजगीर महोत्सव 2025 में दंगल में कुस्ती लड़ते हुए दो पहलवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के ऐतिहासिक नगर राजगीर में आयोजित राजगीर महोत्सव 2025 का दूसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और कृषि प्रदर्शनी के नाम रहा। बहुआयामी स्वरूप वाले इस महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर गायक सलमान अली की मधुर प्रस्तुति, पारंपरिक कुश्ती दंगल और आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन

सलमान अली की जादुई आवाज ने बांधा समां
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड गायक सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज से हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने मंच पर आते ही ‘तेरी दीवानी’ से कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। सूफी गीत ‘दम मस्त कलंदर’ और रोमांटिक गीत ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ पर दर्शक झूमते नजर आए। पुराने और नए गीतों के संगम से सजी इस संगीत संध्या में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने भरपूर आनंद लिया।

विज्ञापन


महिला महोत्सव में छात्राओं ने दिखाया हुनर
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित महिला महोत्सव में नालंदा जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। शास्त्रीय संगीत, लोकगीत, लोकनृत्य, मेहंदी और मेकअप प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में आकृति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेकअप प्रतियोगिता में मोनिका कुमारी विजेता रहीं। लोकनृत्य समूह प्रतियोगिता में संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल की टीम ने असमिया बिहू नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय संगीत में चैतन्य घोष और लोकगीत में प्रियंका कुमारी ने बाजी मारी।


राजगीर महोत्सव की एक और विशेष आकर्षण दो दिवसीय पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता रही, जिसका उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आए नामी पहलवानों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग में मूर सुलीन (मेरठ), सुशील कुमार (हरियाणा) और सचिन कुमार (पंडारक) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में साहदी कुमारी (पटना), जमीनी चाहर (आगरा) और माही कुमारी (पंडारक) विजेता रहीं। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रीना यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य राजू यादव, जदयू प्रदेश महासचिव इंजीनियर सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Bihar: कोहरे में डूबी काबर झील, नावों पर सैलानियों की रौनक, बिहार की ‘डल झील’ बन रही पर्यटन का नया हॉटस्पॉट

कृषि मेला: हल से हाईटेक तक का सफर
महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण कृषि मेला रहा, जिसमें हजारों किसानों ने आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट-3 और कृषि रोडमैप के तहत आयोजित इस मेले में ‘सफर की खेती: हल से हाईटेक तक’ का लाइव प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहा।

जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने बताया कि पत्थर के औजारों से लेकर पारंपरिक हल-बैल, हरित क्रांति के उपकरणों और आधुनिक ड्रोन तकनीक तक की विकास यात्रा को मॉडल और चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।

जैविक कोरिडोर योजना के तहत जिले के 12 प्रखंडों में 2117 किसान लगभग 2000 एकड़ क्षेत्र में जैविक खेती कर रहे हैं। इसके अलावा 1875 किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के 15 क्लस्टर विकसित किए गए हैं। जैविक उत्पादन प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता में विनीत राज भारती को सर्वाधिक छह पुरस्कार मिले, जबकि रामलाल कुमार को चार पुरस्कार प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed