Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Scorpio crushes 10 people, two dead

बिहार: छठ गीत बजाने के विवाद में खूनी खेल, स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत

Mon, 09 Nov 2026 02:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 02:41 PM IST
सार

बिहार के भोजपुर में दीपावली की रात छठ गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी घटना में बदल गया। बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में सूर्य मंदिर के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Scorpio crushes 10 people, two dead
अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचे जख्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में दीपावली की रात छठ गीत बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक घटना में बदल गया। सूर्य मंदिर के समीप स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने की घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान रामडीहरा गांव निवासी रामनरेश यादव के 55 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव और 50 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक भाई ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात गांव के सूर्य मंदिर के समीप छठ गीत बजाया जा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने गाना बजाने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसके बाद स्कॉर्पियो सवार लोग वहां पहुंचे और मंदिर के आसपास मौजूद लोगों को अपनी गाड़ी से कुचलते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में रामडीहरा गांव के राजेश कुमार, उनके पुत्र रितु कुमार, कृष्णा कुमार और रमेश यादव समेत छह लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।



ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

वहीं, घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो बैक करने के दौरान उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हुई है, जबकि अन्य लोग जख्मी हुए हैं। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवार आपस में गोतिया हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed