फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samrat chaudhary will attend Indian cricketer akashdeep wedding on june 24 rohtas bihar news

Bihar: क्रिकेटर आकाशदीप के घर बजेगी शहनाई, शादी में CM सम्राट समेत कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की संभावना

Sat, 13 Jun 2026 08:06 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 08:06 AM IST
सार

Rohtas: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप 24 जून को अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से जुड़े कार्यक्रम 21 जून से उनके पैतृक गांव बड्डी में शुरू होंगे, जबकि मुख्य विवाह समारोह वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
samrat chaudhary will attend Indian cricketer akashdeep wedding on june 24 rohtas bihar news
सीएम सम्राट चौधरी से मिले गेंदबाज आकाशदीप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतास जिले के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द हीं एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। दरअसल अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने वाले आकाशदीप अब विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं। आकाशदीप की शादी रोहतास जिले के डेहरी मानिकपुर निवासी अक्षिता राज के साथ तय हुई है। बता दें कि आकाशदीप का यह रिश्ता पूरी तरह पारिवारिक सहमति से तय हुआ है।

विज्ञापन


शादी को लेकर भव्य तैयारी
रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव स्थित पैतृक घर में शादी को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 21 जून को तिलक समारोह से होगी। इसके बाद 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म गांव में हीं संपन्न होगी। हालांकि मुख्य विवाह समारोह 24 जून को वाराणसी के एक प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


शादी को लेकर पूरे गांव में उत्सव
क्रिकेटर आकाशदीप की शादी पूरे गांव के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। परिवार के साथ-साथ गांववासी भी बहुत खुश हैं और शादी की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही हैं। गांव में सजावट का काम शुरू हो चुका है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार तैयारियों में जुटे हैं, जबकि ग्रामीण भी इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यमवर्गीय परिवार से आती है जीवन संगिनी
आकाशदीप की जीवनसंगिनी अक्षिता राज डेहरी आन सोन के मानिकपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री हैं। वह एक सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हालांकि अक्षिता ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है और झारखंड स्थित बीआईटी मेसरा से स्नातक किया है।

कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना
वाराणसी में होने वाले विवाह समारोह में खेल जगत के साथ-साथ अन्य कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाशदीप बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, रोहतास जिलाधिकारी उदिता सिंह, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी समेत कई लोगों को आमंत्रित किया है और फिलहाल शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के सिलसिले में आकाशदीप शहर से बाहर हैं।

सीएम के आने को लेकर चल रही तैयारी
शादी समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सदर एसडीएम नेहा कुमारी एवं सासाराम एसडीपीओ विप्लव कुमार शुक्रवार को आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम नेहा कुमारी ने बताया कि आकाशदीप के तिलक समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने की संभावना को देखते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया है।

रोहतास के एक छोटे गांव से आते हैं आकाशदीप
आकाश दीप मूल रूप से जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी गांव के निवासी हैं। रोहतास के एक छोटे गांव से आने वाले आकाशदीप बंगाल की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने साल 2019 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। इससे पूर्व आकाशदीप आईपीएल में आरसीबी एवं लखनऊ की तरफ से खेल चुके हैं और उन्होंने टेस्ट मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए भी अपने गेंदबाजी व बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है।


ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी की खुली पोल! नशे में धुत मिले पीएचसी प्रभारी, कमरे से बरामद हुईं शराब की बोतलें

स्वतंत्रता सेनानी के वंशज
आकाशदीप, स्वतंत्रता सेनानी और वीर कुंवर सिंह के सहयोगी रहे बाबू निशान सिंह की पीढ़ी के वंशज हैं। बता दें कि अंग्रेजों के विरुद्ध 1857 के विद्रोह के बाद बाबू निशान सिंह को अंग्रेजों ने 7 जून 1858 को सासाराम के गौरक्षणी में तोप के मुँह पर बाँधकर उड़ा दिया गया था। निशान सिंह स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए शहीद हो गये और आज उनके परपोते क्रिकेट के मैदान पर विरोधियों के छक्के छुड़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed