फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   samrat chaudhary home minister of bihar blessing of amit shah in bihar minister portfolio

Samrat Chaudhary: अमित शाह ने 'बड़ा आदमी' बनाने की बात कही तो उठी थी सीएम बनने की चर्चा; सम्राट चौधरी कौन हैं?

Krishan Ballabh Narayan कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:30 PM IST
सार

Home Minister of Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान कई बार यह अफवाह उड़ी कि भाजपा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर अपनी पार्टी से किसी को लाएगी। उस अफवाह को अमित शाह के एक बयान से बल मिला था। अब असल बात देखिए।

विज्ञापन
samrat chaudhary home minister of bihar blessing of amit shah in bihar minister portfolio
अमित शाह और सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी इस बार अपना मुख्यमंत्री बनाएगी... विपक्ष ही नहीं, मीडिया के एक बड़े हिस्से ('अमर उजाला' नहीं) ने इसे खूब प्रचारित किया, जबकि अंदरखाने ऐसी कोई बात नहीं थी। हम लगातार यह बात सामने ला रहे थे कि जब आधी ताकत वाले जनता दल यूनाईटेड को 2020 चुनाव के बाद भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री रखा था तो इस चुनाव के समय धोखाधड़ी नहीं करेगी। वह बात सच निकली। लेकिन, जो प्रचारित किया जा रहा था, उसका फलाफल आज जाकर सामने आया है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Cabinet : मंत्रियों के विभाग बंटवारे में कौन निकला खिलाड़ी? एनडीए के पांडव में कौन कितना भारी, देखिए
विज्ञापन


सम्राट के लिए अमित शाह का क्या था प्लान 
देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सम्राट चौधरी को विधानसभा चुनाव जीतने पर 'बड़ा आदमी' बनाने की बात कही थी तो सम्राट का नाम एक बार फिर सीएम की रेस में लाया गया था। सम्राट को इससे पहले भी एक बार रेस में लाया गया था, जब केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें भावी सीएम कह दिया था। खैर, अब बात सामने आ गई कि सम्राट के लिए अमित शाह का क्या प्लान था? गुरुवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार शाम जब विभागीय आवंटन हुआ तो गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिल गया। मतलब, बिहार के गृह मंत्री हो गए अमित शाह। कारा सहित पूरा पुलिसिया सिस्टम सम्राट के अंदर काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM Oath: बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने पर ट्रोल हुए दीपक प्रकाश, पिता आए सामने; कहा- फेल विद्यार्थी नहीं है


उप मुख्यमंत्री की कुर्सी रही; वित्त वापस, गृह मिला
बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में पिछले साल जनवरी में सम्राट चौधरी की ताजपोशी हुई थी। 2020 के जनादेश के तहत जब राज्य में एनडीए सरकार की वापसी हुई तो सम्राट चौधरी को वित्त विभाग दिया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद दूसरे नंबर की जगह दी गई। दो उप मुख्यमंत्रियों में सम्राट पहले नंबर पर रखे गए। विजय कुमार सिन्हा उनके बाद। इस बार गृह विभाग की कमान देकर सम्राट चौधरी को भाजपा में और ताकतवर बना दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Politics: क्या CM बनेंगे चिराग पासवान? सवालों पर मां ने कहा- 'आने वाले समय में... मेरा आशीर्वाद साथ'

कौन हैं सम्राट चौधरी
16 नवंबर, 1968 में जन्मे सम्राट चौधरी बिहार के नए डिप्टी सीएम बने हैं। वह शकुनी चौधरी के बेटे हैं। बिहार की राजनीति में शकुनी चौधरी एक बड़ा नाम रहा है। समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शकुनी चौधरी भी एक हैं। बिहार में कुशवाहा समाज के बड़े नेताओं में शकुनी चौधरी शुमार किए जाते हैं। अब सम्राट चौधरी अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल से की थी राजनीतिक करियर की शुरुआत
सम्राट चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1990 से राष्ट्रीय जनता दल से की थी। साल 1999 में बिहार की राबड़ी सरकार में सम्राट चौधरी कृषि मंत्री भी रहे, लेकिन कम उम्र को लेकर हुए विवाद के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। वर्ष 2018 में सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल को छोड़कर  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में आने के बाद से सम्राट चौधरी का राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया और पार्टी ने वर्ष 2022 में उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed