फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rpf recovered hundreds of turtles from train, action against wildlife smuggling, rohtas bihar news

Bihar News: सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, कालका मेल से 311 जिंदा कछुए बरामद

Sun, 18 Jan 2026 09:43 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 18 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

Bihar: आरपीएफ ने बरामद सभी कछुओं को वन विभाग को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। वन विभाग द्वारा सभी कछुओं की जांच कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा जाएगा और फिलहाल तस्करों की पहचान एवं वन्य जीव तस्करी के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
rpf recovered hundreds of turtles from train, action against wildlife smuggling, rohtas bihar news
बरामद कछुओं के साथ आरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे स्टेशन सासाराम पर आरपीएफ ने शनिवार की मध्यरात्रि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जिंदा कछुओं की खेप को बरामद किया है। आरपीएफ ने तस्करी के लिए ले जा रहे कछुओं की खेप को गाड़ी संख्या 12312 कालका मेल से गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया है।
विज्ञापन


जनरल कोच में कछुआ मिलने से हड़कंप
मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ को सूचना मिली कि कालका से हावड़ा जाने वाली कालका मेल ट्रेन के जनरल कोच में बड़ी संख्या में कछुओं की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते हीं आरपीएफ टीम को अलर्ट किया गया और सासाराम स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचते ही सघन जांच अभियान चलाया गया। वहीं आरपीएफ ने जब कालका मेल के जनरल कोच की तलाशी ली, तो सीट के नीचे छुपाकर रखे गए 11 बोरों पर शक हुआ। इसके बाद इन बोरों को प्लेटफॉर्म पर उतारकर खोला गया तो सभी के होश उड़ गये। सभी बोरियों में जिंदा कछुए पाए गए, जिनकी संख्या कुल 311 बताई गई।
विज्ञापन


पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक पर मिला युवती का कटा हुआ शव, बिहार पुलिस परीक्षा की कर रही थी तैयारी    
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्करों की पहचान एवं जांच में जुटी पुलिस
आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने यह भी बताया कि कछुओं को बेहद अमानवीय तरीके से बोरों में ठूंस-ठूंस कर रखा गया था, जिससे उनकी जान को खतरा था। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला दर्ज कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कछुए कहां से लाए गए और इन्हें कहां पहुंचाया जाना था। साथ हीं तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।

वन विभाग को सौंपें गये बरामद कछुए
वहीं आरपीएफ की सूचना पर तत्काल पहुंची वन विभाग की टीम ने सभी कछुओं को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग द्वारा कछुओं की गिनती और प्राथमिक जांच कर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जहां से आगे की कार्रवाई और संरक्षण की प्रक्रिया की जाएगी। गौरतलब हो कि आरपीएफ और वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से एक बार फिर वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है और रेलवे के माध्यम से हो रही इस अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed