फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas Protest CPI ML and Khegramas demand from government provide permanent house along with land to landless

Rohtas News: भाकपा माले और खेग्रामस का प्रदर्शन, भूमिहीनों को भूमि सहित पक्का मकान दिलाने की सरकार से मांग

Tue, 27 Aug 2024 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

बिहार के रोहतास में खेग्रामस और भाकपा माले ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Rohtas Protest CPI ML and Khegramas demand from government provide permanent house along with land to landless
भाकपा माले और खेग्रामस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले में डेहरी प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को खेग्रामस और भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन




भाकपा माले के सचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार वादाखिलाफी है, जनता द्वारा किए गए वादे को पूरा नहीं कर रही है। बिहार के गरीब और भूमिहीनों को अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उनके जमीनों से बेदखल कर रही है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद जनता के समक्ष वादा किया था कि जितने भी भूमिहीन हैं या जो सरकारी भूमि तालाब या अन्य जगहों पर वर्षों से रह रहे हैं, उन्हें पांच डेसीमल जमीन उपलब्ध कराते हुए पक्का मकान निर्माण कर दिया जाएगा। उसके बाद ही उन्हें उस जमीन से हटाया जाएगा। 
विज्ञापन


लेकिन सरकार के इशारे पर अधिकारियों द्वारा भूमिहीन और गरीबों को उनके जमीन से अतिक्रमण के नाम पर बेदखल किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार और गरीबों को दो लाख सहायता राशि उपलब्ध कराने का भी नीतीश कुमार ने वादा किया था। लेकिन अभी तक वे अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं, जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन बीडीओ और सीओ को सौंपा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed