{"_id":"67b719b8d3c17c9d390b7502","slug":"rohtas-jayant-raj-called-opposition-anti-development-says-they-will-have-to-struggle-even-to-win-20-25-seats-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भवन निर्माण मंत्री ने विपक्ष को बताया विकास विरोधी, कहा- 20 सीट जीतने के लिए भी करना होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भवन निर्माण मंत्री ने विपक्ष को बताया विकास विरोधी, कहा- 20 सीट जीतने के लिए भी करना होगा संघर्ष
Thu, 20 Feb 2025 05:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 20 Feb 2025 05:32 PM IST
सार
Rohtas News: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री जयंत राज ने कहा कि एनडीए का लक्ष्य 225 सीटें जीतना है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। लेकिन विपक्ष को 20-25 सीटें जीतने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज तथा अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में केंद्रीय बजट में बिहार को मिले विशेष पैकेज पर संतोष जताया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया। सासाराम स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि बिहार को मिली सहायता को घर-घर तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि अब बिहार में विकास की गति दोगुनी हो जाएगी।
विज्ञापन
‘विपक्ष विकास विरोधी, चुनाव में होगा करारी हार’
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जयंत राज ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एनडीए का लक्ष्य 225 सीटें जीतना है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को 20-25 सीटें जीतने के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा। मंत्री ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन्हें विकास से कोई मतलब नहीं, ये सिर्फ बातें करते हैं। आगामी चुनाव में इनके विधायक जीतकर नहीं लौटने वाले हैं। विपक्ष के लोग भी जानते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेहतरीन काम किया है, लेकिन राजनीतिक मजबूरी में वे खुलकर स्वीकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
‘बजट चुनावी रणनीति नहीं, विकास का रोडमैप’
चुनावी पैकेज के आरोपों पर सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि बजट और चुनाव अपनी जगह हैं, इसे किसी रणनीति से जोड़कर देखना गलत होगा। उन्होंने कहा कि बिहार को जो सहायता मिली है, उसका उपयोग पूरी तरह विकास के लिए होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का जिक्र करते हुए जयंत राज ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में रोहतास को जो सौगात मिली है, उससे जिले के लोग उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता विपक्ष को करारा जवाब देगी।