फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Rohtas: In view of upcoming Lok Sabha elections, DM-SP conducted joint raid in Sasaram Mandal Jail

Bihar: सासाराम मंडल कारा में DM-एसपी ने की संयुक्त छापेमारी; आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चलाया गया अभियान

Sun, 18 Feb 2024 01:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Feb 2024 01:12 PM IST
सार

Rohtas Hindi News: रोहतास के सासाराम मंडल कारा में डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। यह कार्रवाई आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की गई, जिसमें कारा से तंबाकू वगैरह बरामद होने पर जेल प्रशासन को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन
Rohtas: In view of upcoming Lok Sabha elections, DM-SP conducted joint raid in Sasaram Mandal Jail
सासाराम मंडल कारा में छापामारी के दौरान डीएम और एसपी तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मंडल कारा में डीएम नवीन कुमार और एसपी विनीत कुमार ने रविवार की सुबह मंडल कारा पहुंचकर संयुक्त छापेमारी की। करीब तीन घंटे मंडल कारा सासाराम में चली छापामारी में कोई आपत्तिजनक सामान अंदर से बरामद नहीं हुआ। वहीं, इस मामले में डीएम नवीन कुमार ने बताया कि मंडल कारा सासाराम के एक-एक वार्ड, बैरक और हॉस्पिटल वार्ड में गहन छापामारी की गई। इस दौरान डीएम और एसपी के अलावा सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन तथा एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौजूद रहे। वहीं, कड़ी चौकसी के बीच इस छापामारी से बंदियों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन

Rohtas: In view of upcoming Lok Sabha elections, DM-SP conducted joint raid in Sasaram Mandal Jail
सासाराम मंडल कारा में छापामारी के दौरान डीएम और एसपी तथा अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

डीएम नवीन कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मॉडल कार में यह छापामारी अभियान चलाया गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मंडल कारा सासाराम में स्थित अस्पताल बैरक एक-एक वार्ड की जांच के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि इस छापामारी में आपत्तिजनक सामान नहीं मिले हैं, लेकिन तंबाकू मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मंडल कारा के गाइडलाइन के अनुसार अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच के साथ आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed