फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rohtas election 2025 nda wins six seats mahagathbandhan wins one

Bihar Assembly Election 2025: रोहतास में NDA की सुनामी! छह सीटों पर लहराया परचम, महागठबंधन को केवल एक सीट

Sat, 15 Nov 2025 12:12 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 12:12 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले ने राजनीतिक रूप से बड़ा बदलाव दिखाते हुए एनडीए को भारी जनादेश दिया। पिछले चुनाव में सातों सीटें जीतने वाले महागठबंधन को इस बार केवल एक सीट (काराकाट) मिली।

विज्ञापन
rohtas election 2025 nda wins six seats mahagathbandhan wins one
रोहतास में दिखा NDA का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले ने इस बार बड़ा राजनीतिक बदलाव देखते हुए एनडीए को भारी जनादेश दिया है। पिछली बार जहां महागठबंधन ने जिले की सभी सात सीटें जीती थीं, वहीं इस बार समीकरण पूरी तरह बदल गए। एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सात में से छह सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि महागठबंधन केवल एक सीट बचा पाया। जिले में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प मुकाबला काराकाट विधानसभा सीट पर देखने को मिला, जहां महागठबंधन ने अपनी एकमात्र जीत दर्ज की। यहां माले उम्मीदवार ने बेहद कम अंतर से जदयू के उम्मीदवार को हराया।
विज्ञापन


कहां किसका कब्जा?
रोहतास जिले की सासाराम, डेहरी, दिनारा, करगहर, नोखा और चेनारी सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की है। वहीं काराकाट सीट महागठबंधन के खाते में गई, जहां माले उम्मीदवार अरुण सिंह ने जदयू को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Dhamdaha Chunav Result 2025: धमदाहा सीट पर JDU की लेशी सिंह की धमक बरकरार, 55 हजार वोटों से दर्ज की बड़ी जीत
 

सातों सीटों का पूरा परिणाम

विधानसभा सीट विजेता उम्मीदवार (पार्टी) वोट रनर-अप उम्मीदवार (पार्टी) वोट जीत का अंतर
चेनारी मुरारी प्रसाद गौतम (लोजपा) 95,579 मंगल राम (कांग्रेस) 73,591 21,988
सासाराम स्नेहलता (आरएलएम) 1,04,701 सत्येंद्र साह (राजद) 79,046 25,655
करगहर वशिष्ठ सिंह (जदयू) 92,485 उदय प्रताप (बसपा) 56,809 35,676
दिनारा आलोक सिंह (आरएलएम) 78,338 राजेश यादव (राजद) 67,504 10,834
नोखा नागेंद्र चंद्रवंशी (जदयू) 93,193 अनीता चौधरी (राजद) 69,139 24,054
काराकाट (महागठबंधन की एकमात्र जीत) अरुण सिंह (माले) 74,157 महाबली सिंह (जदयू) 71,321 2,836
डेहरी सोनू सिंह (लोजपा) 1,04,022 गुड्डू चंद्रवंशी (राजद) 68,054 35,968

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed