{"_id":"66eedf7c3084d80ecb09062e","slug":"rohtas-case-of-data-operator-taking-bribe-in-name-of-old-age-pension-investigation-committee-formed-for-action-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtas News: डेटा ऑपरेटर द्वारा वृद्धा पेंशन के नाम पर रिश्वत लेने का मामला, कार्रवाई के लिए जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtas News: डेटा ऑपरेटर द्वारा वृद्धा पेंशन के नाम पर रिश्वत लेने का मामला, कार्रवाई के लिए जांच कमेटी गठित
Sat, 21 Sep 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:30 PM IST
सार
बिहार में रोहतास के प्रखंड कार्यालय के क्लर्क द्वारा वृद्धा पेंशन बनाने के नाम पर घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। क्लर्क ने बुजुर्ग महिला से 400 रुपये बतौर रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
घूसखोर डेटा ऑपरेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास जिले में चेनारी प्रखंड कार्यालय के डेटा ऑपरेटर का बुजुर्ग महिला से घूस लेते वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां वृद्धा एवं विकलांग पेंशन के लिए बनाए गए काउंटर पर बैठे डेटा ऑपरेटर ने एक बुजुर्ग महिला से 400 रुपये बतौर रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
बता दें कि घूस लेने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रखंड कार्यालय के काउंटर पर बैठा डेटा ऑपरेटर अभिनव कुमार वृद्धा पेंशन पाने वाले लाभुकों से 400-400 रुपये की वसूली कर रहा है। पैसे वसूली करने के दौरान यह कह भी रहा है कि यह पैसा वह खुद नहीं रखता है। आवेदन को ऑनलाइन करवाने में पैसे की जरूरत होती है। बिहार में 400 रुपये वृद्धा पेंशन दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
ऐसे में सुदूरवर्ती दूरदराज से आए बुजुर्ग अपना पेंशन का फॉर्म लेकर चेनारी प्रखंड कार्यालय पहुंची तो उनसे पैसे लिए गए। एक महीने में मिलने वाला पूरा 400 रुपये का पेंशन अभिनव कुमार नामक डेटा ऑपरेटर खुलेआम लेता है। बता दें कि पिछले दिनों चकबंदी कार्यालय में भी खुलेआम लोगों से पैसे लेते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बावजूद सरकारी कर्मी अपनी काली करतूत से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में चेनारी प्रखंड कार्यालय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में कार्यरत डेटा ऑपरेटर का घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने जांच कमेटी गठन कर उक्त डेटा ऑपरेटर पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। BDO ने बताया कि विगत चार रोज पूर्व उक्त काउंटर पर तैनात ऑपरेटर अभिनव कुमार द्वारा वृद्धा पेंशन पेंशन कार्ड बनाने के लिए 400 रुपया लेते वीडियो वायरल हुआ था।