फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Teacher-Graduate Constituency Polls: Control Rooms Set Up, Security Measures Reviewed

पटना एमएलसी चुनाव: वज्रगृह में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने का निर्देश, कब से तैनात होंगे मजिस्ट्रेट?

Wed, 21 Oct 2026 08:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 21 Oct 2026 08:30 PM IST
सार

पटना स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह-सह-मतगणना केंद्र बनाया गया है। आज प्रमंडलीय आयुक्त यहां पहुंचे। उन्होंने हर एक जगह का बारिकी से निरीक्षण किया। जानिए आयुक्त ने क्या निर्देश दिए?

विज्ञापन
Patna Teacher-Graduate Constituency Polls: Control Rooms Set Up, Security Measures Reviewed
वज्रगृह का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमंडलीय आयुक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान 23 अक्टूबर को होना है। इससे पहले निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने बांकीपुर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर स्कूल स्थित वज्रगृह-सह-मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने और सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्देश दिया कि केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इसके लिए 22 अक्टूबर से मजिस्ट्रेट, पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। पूरे परिसर और महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। केंद्र परिसर की साफ-सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम, पटना को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मतदान कर्मियों के लिए बिजली, पानी और चिकित्सा सुविधा
इसी केंद्र से 22 अक्टूबर को पटना जिले के मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। इसे देखते हुए बिजली, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और हेल्प डेस्क की व्यवस्था समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है, ताकि मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशानी न हो। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि केंद्र में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पास वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। बिना पहचान पत्र के किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

बिहार: भाजपा की सबसे कम उम्र की विधायक मैथिली का कद बढ़ा, छह युवा नेता भी नेशनल टीम में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन संबंधी शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के दौरान मतदान प्रक्रिया की निगरानी और मतदाताओं को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पटना, नालंदा और नवादा जिलों में भी जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। मतदाता और आम नागरिक इन नंबरों पर निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकते हैं।
 
  • प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय: 0612-2219205, 0612-2233578
  • पटना जिला: 0612-2999774
  • नालंदा जिला: 18003456323
  • नवादा जिला: 06324-299948
आदर्श आचार संहिता के पालन पर विशेष नजर
प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी जिलों के फ्लाइंग स्क्वायड, जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को इस पर विशेष नजर रखने को कहा है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नियंत्रण कक्षों में प्राप्त सूचनाओं और शिकायतों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed