फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: woman died due to bumble bee sting, five women injured, sasaram news

Bihar News: जंगली भंवरे के काटने से एक महिला की मौत, पांच महिलाएं घायल; घटनास्थल पर मची अफरातफरी

Sat, 06 Sep 2025 07:09 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar News Hindi Today: भागने के क्रम में हीं कुछ महिलाएं घायल हो गईं और दो महिलाओं को भंवरों ने भी डंक मारकर घायल कर दिया। वहीं महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन
rohtas bihar news: woman died due to bumble bee sting, five women injured, sasaram news
इलाजरत घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदीचक गांव से दूर जंगल में शनिवार की दोपहर जंगली भंवरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। इस हमले में पांच अन्य महिलाएं भी घायल हैं, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कलावती कुंवर के रूप में हुई है। जो आनंदी चक स्कूल की रसोइयां बताई जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन छुट्टी के कारण जंगल से सुखी लकड़ी चुनने गई थी।

विज्ञापन


जंगल से लकड़ी लाने गईं थीं महिलाएं
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि आनंदी चक गांव से दूर जंगल में सभी महिलाएं सुखी लड़कियां लाने गईं थीं, तभी भंवरों के एक झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। हालांकि कुछ महिलाएं काफी पीछे चल रही थी, जिससे भंवरों के हमले में वे मामूली रूप से घायल हुईं, लेकिन भंवरों के झुंड ने कलावती कुंवर के पूरे शरीर पर डंक मारा, जिससे वह घटनास्थल पर हीं बेहोश हो गई।
विज्ञापन


पढे़ं: सिरदला में वज्रपात से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम; खेत से पैदल घर लौट रही थीं
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने भाग कर बचाई जान
इस हमले में रीमा देवी, पिंकी कुमारी, उषा कुंअर, लालती देवी एवं सुनीता देवी ने जंगल से भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि भागने के क्रम में हीं कुछ महिलाएं घायल हो गईं और दो महिलाओं को भंवरों ने भी डंक मारकर घायल कर दिया। वहीं महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और रेफरल अस्पताल को सूचना देते हुए एंबुलेंस बुलाया गया। लेकिन रेफरल अस्पताल में जांच के पश्चात चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार ने कलावती कुंवर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर है। इधर मामले में रोहतास थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि परिजनों की सहमति मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed