फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sasaram: Sparks suddenly started coming out of traction wire, Vande Bharat Express stopped at Dehri Junction

Bihar News: ट्रैक्शन तार से अचानक निकलने लगी चिंगारी, डेहरी जंक्शन पर दो घंटे रुकी रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Sun, 04 May 2025 04:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 04 May 2025 04:37 PM IST
सार

Sasaram News: यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में आई खराबी के कारण एसी-पंखा आदि पूरी तरह बंद हो चुके थे और यात्रियों को असुविधा हो रही थी। हालांकि रेलवे के अभियंत्रण विभाग के कर्मियों ने समस्या को दूर कर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
Sasaram: Sparks suddenly started coming out of traction wire, Vande Bharat Express stopped at Dehri Junction
ट्रेन के बाहर खड़े परेशान यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेल खंड पर मेक इन इंडिया के तहत चलाई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में शनिवार की देर रात एक अजीब वाकया हुआ। देवघर से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन आने के दौरान अचानक ट्रैक्शन तार से चिंगारी निकलने लगी। इसके बाद ट्रेन को डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रोकना पड़ा और ट्रैक्शन तार में आई खराबी को दूर करने के बाद ही ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
विज्ञापन

 

 

Sasaram: Sparks suddenly started coming out of traction wire, Vande Bharat Express stopped at Dehri Junction
डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर दो घंटे रोकी गई ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्शन तार से ट्रेन का संपर्क टूटा
जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के ऊपर विद्युत धारा प्रवाहित होने वाले ट्रैक्शन तार से अचानक ट्रेन का संपर्क टूट गया। इस कारण संभवतः यह समस्या उत्पन्न हो गई। बताया गया कि ट्रेन और ट्रैक्शन तार के बीच का संपर्क बनाने वाले पेंटो रॉड में खराबी हो गई थी। ऐसे में ट्रैक्शन तार से संपर्क करने वाली रॉड के बीच से चिंगारी निकलने लगी। फिर अचानक आई इस खराबी को दूर करने के लिए ट्रेन को लगभग दो घंटे तक रोका गया।
 
मरम्मत के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना
वंदे भारत ट्रेन 22499 देवघर से वाराणसी के बीच रेल यात्रियों के लिए चलाई जाती है। शनिवार की देर रात जब वंदे भारत एक्सप्रेस गया जंक्शन से आगे बढ़ी तभी कुछ खराबी महसूस की जाने लगी। लेकिन सोन नगर जंक्शन पार करते-करते यह समस्या और बढ़ गई तथा अंतत: डेहरी ऑन सोन रेलवे जंक्शन पर ट्रेन को रोककर मरम्मत की गई। इसके बाद ही ट्रेन आगे बढ़ सकी।

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे जंक्शन पर शटिंग के दौरान इंजन की चपेट में आए दो पॉइंट्समैन, एक का हाथ तो दूसरे का कटा पैर
 

Sasaram: Sparks suddenly started coming out of traction wire, Vande Bharat Express stopped at Dehri Junction
मरम्मत कार्य में अभियंत्रण विभाग के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

दो घंटे तक परेशान रहे यात्री
वहीं, घटना को लेकर यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के ट्रैक्शन तार में आई खराबी के कारण उन्हें लगभग दो घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ट्रेन के ट्रैक्शन तार से निकल रही चिंगारी की रोशनी ट्रेन के अंदर से दिखाई दे रही थी, जिसके कारण अचानक ट्रेन के सी-थ्री कोच में अफरातफरी मच गई और कई यात्री दूसरे कोच में चले आए। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन में आई खराबी के कारण एसी-पंखा आदि पूरी तरह बंद हो चुके थे और यात्रियों को असुविधा हो रही थी। हालांकि रेलवे के अभियंत्रण विभाग के कर्मियों ने समस्या को दूर कर ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed