फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rohtas: Stone pelting between two parties over minor dispute; FIR lodged against three, 27 people arrested

Bihar News: मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर; तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 27 लोग गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 07:03 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 07:03 PM IST
सार

Rohtas News: रोहतास के एक गांव में मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग अचानक से उग्र हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी। इस घटना से इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 27 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Rohtas: Stone pelting between two parties over minor dispute; FIR lodged against three, 27 people arrested
पत्थरबाजी के वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरोझियां गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना का कारण कुत्ते और बकरी को लेकर हुए विवाद को बताया जा रहा है, जो धीरे-धीरे तकरार में बदल गया और फिर हिंसा में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

 
जानवरों के विवाद से भड़की पत्थरबाजी
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार को उस समय घटी, जब एक कुत्ते ने गांव की एक बकरी को काट लिया। इस बात को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। थोड़ी ही देर में गांव की गलियों और घरों पर बड़े-बड़े पत्थर बरसने लगे। इस पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासरीगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार; वार्ड सदस्य का दामाद है आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती
घटना की सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जिसके बाद एसपी रोशन कुमार भी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। असामाजिक तत्वों को देखते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और लगभग 30 से 35 लोगों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गांव में माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

 
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
इस घटना को लेकर रोहतास एसपी रोशन कुमार ने बताया कि मरोझियां गांव में एक जानवर को पीटने को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। इस पत्थरबाजी में करीब आठ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पत्थरबाजी का वीडियो
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर कुछ लोग घरों की छतों पर चढ़कर पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले की जांच जारी है। फिलहाल गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। स्थानीय प्रशासन भी गांव में माहौल सामान्य करने के लिए लगातार नजर बनाए हुए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जो भी इस हिंसा में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed