{"_id":"67ed37953938917a9303d173","slug":"begusarai-man-arrested-for-raping-a-girl-after-luring-her-accused-is-ward-member-s-son-in-law-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार; वार्ड सदस्य का दामाद है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: युवती को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार; वार्ड सदस्य का दामाद है आरोपी
Wed, 02 Apr 2025 06:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 02 Apr 2025 06:41 PM IST
सार
Begusarai Crime: पुलिस ने बताया कि एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला आया है। पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेगूसराय में एक युवती से दुष्कर्म के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला बलिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सह थानाध्यक्ष ने बताया कि एक 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला आया है। वहीं, पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना को लेकर बताया कि मंगलवार की रात वह अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी पड़ोस का चचेरा जीजा उसे बहला-फुसलाकर भूसे वाले कमरे में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी गांव के वार्ड सदस्य का दामाद है। आरोपी की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के पात्रता गांव निवासी बसंत पासवान के पुत्र उमा रंजन पासवान के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन