{"_id":"67ece7f89db4ca989f00667c","slug":"bihar-news-saharsa-crime-news-shopkeeper-robbed-at-knifepoint-in-saharsa-30-thousand-rupees-mobile-and-other-items-snatched-kosi-news-c-1-1-noi1369-2790189-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का आतंक! दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 02 Apr 2025 05:58 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 05:58 PM IST
सार
Bihar Crime: पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े छीन लिए और साइकिल भी लेकर फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। खबर सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र की है। जहां कहरा-भर्राही रोड स्थित साईं मंदिर के पास मंगलवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक दुकानदार को चाकू मारकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: अंग्रेजों के जमाने में बना पुल हुआ जर्जर, साइड वॉल ध्वस्त; आए दिन दुर्घटनाओं को दे रहा दावत
विज्ञापन
दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने घेरा
जानकारी के मुताबिक, घायल दुकानदार की पहचान महरथा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वह कहरा ब्लॉक रोड स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल के पास स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात जब वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी चार युवकों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने पीछे से चाकू मार दिया और उन्हें जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
नकदी, मोबाइल और कपड़े लूट ले गए बदमाश
पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उनकी जेब में रखे 30 हजार रुपये, मोबाइल और कपड़े छीन लिए और साइकिल भी लेकर फरार हो गए। किसी तरह उन्होंने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
‘अपराधियों के हौसले बुलंद, अक्सर होती हैं घटनाएं’
घटना की सूचना मिलने पर टीओपी प्रभारी सनोज कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उन्होंने कहा कि फिलहाल आवेदन नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पांच-छह हजार रुपये लूटने की बात सामने आई है। आवेदन मिलने के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर लूटपाट की घटनाएं होती हैं। भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चलने के कारण सड़क पर मिट्टी फैली रहती है, जिससे रास्ता भी अवरुद्ध रहता है। इसका फायदा उठाकर अपराधी राहगीरों को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, ट्रेन की टक्कर से मौत की आशंका; घटना से फैली सनसनी
पुलिस ने शुरू की जांच
टीओपी प्रभारी सनोज कुमार ने कहा कि घटनास्थल की जांच की गई है और अपराधियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस जल्द ही लुटेरों को पकड़ने के लिए छापामारी करेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन