फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: three days before marriage revenue employee died in road accident, rohtas news

Rohtas News: वैशाली में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत, 17 मई को होने वाली थी शादी

Wed, 14 May 2025 09:22 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 09:22 PM IST
सार

Rohtas News: मूल रूप से रोहतास के रहने वाले मनु कुमार गुप्ता अवकाश पर अपने गांव आए हुए थे। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं, लेकिन एक सड़क हादसे ने घर की खुशियां छीन ली। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
rohtas bihar news: three days before marriage revenue employee died in road accident, rohtas news
मृतक मनु कुमार गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रोहतास जिले के संझौली में बुधवार को एक पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बघैला थाना क्षेत्र के सुअरा गांव निवासी छोटन साह के पुत्र मनु कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मनु कुमार गुप्ता अपनी बाइक पर सवार होकर बिक्रमगंज से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी आरा सासाराम पथ पर बेरी गांव के पास टमाटर लदे पिकअप का अचानक टायर फट गया और पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: RJD विधायक ने 2.18 करोड़ की लागत से बनी सड़क का किया शिलान्यास, प्रशांत किशोर को बताया BJP की टीम
विज्ञापन

 
मृतक वैशाली में थे पदस्थापित
जानकारी के अनुसार, मनु कुमार गुप्ता बिहार के वैशाली जिले में राजस्व कर्मचारी के रूप में पदस्थापित थे। मूल रूप से रोहतास के रहने वाले मनु अवकाश लेकर गांव आए थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। वहीं, सड़क हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बघैला थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
17 मई को होने वाली थी शादी
जानकारी के अनुसार, मनु कुमार गुप्ता की आगामी 17 मई को ही शादी होने वाली थी। शादी को लेकर अवकाश पर घर आए मनु की बीते 13 मई को तिलक की रस्म भी पूरी हुई थी। लेकिन बुधवार को हुए इस सड़क हादसे ने घर की सारी खुशियां छीन लीं। मौत की सूचना के बाद परिवार समेत पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed