फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj News: RJD MLA Saud Alam called Prashant Kishore BJP's team, Bihar Assembly Elections 2025

Bihar: RJD विधायक ने 2.18 करोड़ की लागत से बनी सड़क का किया शिलान्यास, प्रशांत किशोर को बताया BJP की टीम

Wed, 14 May 2025 09:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 May 2025 09:13 PM IST
सार

Kishanganj News: राजद विधायक सऊद आलम ने प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद 30 सालों से कहां से है, पहली बात तो उनका गलत बयान है। प्रशांत किशोर जी क्या हैं, वे खुद जदयू और बीजेपी से निकलकर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kishanganj News: RJD MLA Saud Alam called Prashant Kishore BJP's team, Bihar Assembly Elections 2025
सड़क का शिलान्यास के दौरान विधायक सऊद आलम तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के राजद विधायक सऊद आलम ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत एक महत्वपूर्ण सड़क का समारोहपूर्वक शिलान्यास किया। जहां करोड़ों की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाना है। इसी दौरान उन्होंने जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर को बीजेपी की टीम बता दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Accident Today: कार में बैठे शख्स की गर्दन कट गई, नेशनल हाइवे पर आगे चल रही जुगाड़ गाड़ी पर लदा चदरा नहीं दिखा
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बरचौंदी पंचायत के जमाल-कमाल चौक से घेंघाटोली तक जाने वाली कच्ची सड़क के पक्कीकरण का निर्माण कार्य कुल दो करोड़ 18 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसका बुधवार संध्या को समारोहपूर्वक शिलान्यास किया गया। जहां विधायक सऊद आलम द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। इस दौरान विधायक सऊद आलम ने इस सड़क के निर्माण को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया और भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जन सुराज को बताया बीजेपी की टीम
वहीं, इस दौरान राजद विधायक ने जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजद 30 सालों से कहां से है, पहली बात तो उनका गलत बयान है। प्रशांत किशोर जी क्या हैं, वे खुद जदयू और बीजेपी से निकलकर आए हैं। सब लोग जानते हैं कि वे मुस्लिम इलाके में अपना कैंडिडेट खड़ा करके मुस्लिम वोटों को खराब करके भाजपा के सीट निकालने का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- महाबोधि मंदिर हंगामा: व्यापारियों ने बाजार बंद कर की प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग; UP निवासी भंते गिरफ्तार
 
उन्होंने कहा कि राजद ने कल भी मुसलमानों के लिए काम किया था और आज भी किया है। पिछले 17 महीने में 224 सड़क और 76 पुल मेरे विधानसभा में बने हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर ने किशनगंज में राजद पर कई आरोप लगाते हुए कहा था कि मुसलमानों के लिए राजद ने 30 सालों से कुछ नहीं किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला चरम सीमा पर है, इसे भी दूर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed