{"_id":"685cd885d556d207470c4d14","slug":"rohtas-bihar-news-person-died-due-to-electric-shock-while-working-in-field-rohtas-police-investigation-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3101608-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पैर फिसला और झटके से आ गई मौत; खेत में काम करने के दौरान बिजली का खुला तार सटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पैर फिसला और झटके से आ गई मौत; खेत में काम करने के दौरान बिजली का खुला तार सटा
Thu, 26 Jun 2025 04:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 26 Jun 2025 04:34 PM IST
सार
Bihar News : पैर फिसला और झटके से आ गई मौत; खेत में काम करने के दौरान बिजली का खुला तार सटा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विस्तार
रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में खेत में मिट्टी काटने के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गापुर गांव निवासी गनौरी राम के 40 वर्षीय पुत्र सुधीर राम के रूप में हुई है। सुधीर राम खेती-बाड़ी और ट्रैक्टर चलाने का काम करते थे। सुधीर राम अपने खेत मालिक के कहने पर खेत से मिट्टी निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे खेत के समीप से गुजर रहे नंगे बिजली के तार पर गिर गए, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटनास्थल पर मौजूद खेत मालिक के पुत्र ने जब गांव जाकर इसकी सूचना दी, तो ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुधीर राम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
जानकारी के अनुसार, मृतक सुधीर राम के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके अचानक चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस मामले में डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस ने बताया कि खेत पर काम करने के दौरान एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन