{"_id":"688c35acf29f5bea0705d81a","slug":"rohtas-bihar-news-panic-due-to-aerial-firing-rohtas-police-investigate-firing-case-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3234804-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला रोहतास, बिजली विभाग कर्मचारी के घर पर फायरिंग से इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला रोहतास, बिजली विभाग कर्मचारी के घर पर फायरिंग से इलाके में दहशत
Fri, 01 Aug 2025 02:40 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:40 PM IST
सार
रोहतास जिले के डेहरी स्थित तार बंगला मोहल्ले में गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने बिजली विभाग के कर्मचारी सुनील के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मोहल्ले में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के डेहरी शहर में गुरुवार देर रात अचानक हुई फायरिंग की घटना से तार बंगला मोहल्ला दहल उठा। अज्ञात अपराधियों ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी सुनील के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। घटना डेहरी के बिजली कॉलोनी स्थित तार बंगला मोहल्ले की है, जहां देर रात अपराधियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मोहल्ले में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की
फायरिंग की सूचना मिलते ही डेहरी एएसपी अतुलेश झा और नगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फायरिंग बिजली विभाग के कर्मचारी सुनील के मकान को निशाना बनाकर की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके से तकनीकी साक्ष्य जुटाए हैं और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मकान मालिक सुनील और मोहल्ले के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।