{"_id":"688e0c272d3611c8ec01ebc1","slug":"rohtas-bihar-news-man-died-in-collision-between-tractor-and-bike-nh19-blocked-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3239501-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सासाराम में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, नाराज लोगों ने NH-19 किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सासाराम में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, नाराज लोगों ने NH-19 किया जाम
Sat, 02 Aug 2025 06:47 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सासाराम
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 06:47 PM IST
सार
सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार को एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में गोविंदापुर गांव निवासी युवक संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाईवे को जाम कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़न मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर बीच सड़क पर पलट गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान गोविंदापुर गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का आरोप था कि ट्रैक्टर चालक और मृतक संतोष कुमार के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद जानबूझकर ट्रैक्टर से उसे कुचल दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद दरिगांव थाना पुलिस ने कोई तत्परता नहीं दिखाई, उल्टा मौके पर पहुंचे लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जहानाबाद में डायरिया का कहर जारी, काको बाजार के अधेड़ की मौत, परिजनों ने बीमारी को बताया कारण
विज्ञापन
दरिगांव थाना प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्थानीय लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया है।