फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sasaram Weather: markets, offices and examination centers submerged in dirty water due to heavy rains

Bihar Weather: भारी बारिश से सासाराम जलमग्न, गंदे पानी में डूबे बाजार, कार्यालय और परीक्षा केंद्र; लोग परेशान

Wed, 16 Jul 2025 02:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 16 Jul 2025 02:08 PM IST
सार

Sasaram Weather: सासाराम में भारी बारिश और जलजमाव के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बिहार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी। कई अभ्यर्थी बारिश में भीगते हुए देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, जिन्हें परीक्षा से भी वंचित होना पड़ा। 

विज्ञापन
Sasaram Weather: markets, offices and examination centers submerged in dirty water due to heavy rains
भारी बारिश से खुली नगर निगम की पोल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दस घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश ने सासाराम शहर को पूरी तरह पानी-पानी कर दिया है। शहर की सड़कों, गलियों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक हर ओर सिर्फ जलजमाव ही दिखाई दे रहा है। जहां एक ओर इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। खासकर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे सैकड़ों अभ्यर्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 
मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक पसरा पानी
बारिश के कारण शहर की पुरानी जीटी रोड, बौलिया रोड, धर्मशाला रोड, संत पॉल रोड, प्रभाकर रोड, नूरनगंज और चौखंडी पथ जैसे प्रमुख मार्ग जलजमाव से पूरी तरह प्रभावित हो गए। दुकानों और घरों में पानी घुस गया, जिससे व्यापारी मोटर के सहारे पानी निकालते नजर आए। गांधी नीम, गौरक्षणी, गोला रोड, शेरगंज, नवरतन बाजार जैसे रिहायशी इलाके भी कीचड़ और गंदे पानी में डूबे रहे। इससे स्थानीय नागरिकों का सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: सड़क पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


जलजमाव
 
सरकारी दफ्तरों का भी रहा बुरा हाल
सिर्फ रिहायशी और बाजार ही नहीं, बल्कि जिला समाहरणालय, सदर अस्पताल, नगर निगम, बिजली विभाग, अनुमंडल कार्यालय और पोस्ट ऑफिस जैसे प्रमुख सरकारी परिसरों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही। कई जगह अधिकारियों और कर्मियों की गाड़ियां एक से डेढ़ फुट पानी में डूबी रहीं। यह नजारा यह स्पष्ट करता है कि जब सरकारी परिसरों की यह हालत है, तो आम नागरिकों की दुर्दशा कितनी गंभीर होगी।

 
पुलिस भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों को हुई मुसीबत
बारिश और जलजमाव का सबसे बुरा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ा जो सिपाही भर्ती परीक्षा देने शहर आए थे। जलजमाव के कारण कई परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना ही मुश्किल हो गया। ऑटो, बाइक और कारें नालों में फंसती रहीं, कई अभ्यर्थी फिसलते और भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचे। कुछ को देर हो जाने से परीक्षा छूटने का भी डर सताता रहा। परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावक भीगते कपड़ों में शरण की तलाश में भटकते रहे, जबकि नगर प्रशासन के इंतजाम नदारद नजर आए।

जलजमाव
 
‘बारिश से कठिनाई तो हुई, पर परीक्षा शांतिपूर्वक’
सदर एसडीएम आशुतोष रंजन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण परीक्षार्थियों को दिक्कतें जरूर हुईं, लेकिन इसके बावजूद परीक्षा शांतिपूर्वक और निष्पक्ष ढंग से चल रही है। गौरतलब है कि शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए।



यह भी पढ़ें- Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड में थानेदार निलंबित, लापरवाही के आरोप में पटना आईजी ने की कार्रवाई
 
जल निकासी प्रणाली पर खड़े हुए सवाल
लगातार हो रही बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पूरी पोल खोल दी है। शहरवासी पहले ही नालियों से उठती बदबू और गंदे पानी से परेशान थे, और अब बारिश ने हालत और बदतर कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed