फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur News: Violent clash between 2 parties over parking vehicle on road, 4 people seriously injured

Bihar News: सड़क पर गाड़ी चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल

Wed, 16 Jul 2025 01:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 PM IST
सार

Samastipur News: घायल गुड़िया देवी ने अस्पताल में बताया कि वे अपने घर के सामने सड़क पर गाड़ी चढ़ाने के लिए स्लोपिंग बना रहे थे। तभी रिश्ते में चचेरा चाचा लगने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ आ धमका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur News: Violent clash between 2 parties over parking vehicle on road, 4 people seriously injured
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भुईधारा गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब गाड़ी निकालने के लिए सड़क पर स्लोपिंग (ढलान) बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
परिवार के बीच विवाद बना हिंसक झड़प की वजह
घटना भुईधारा वार्ड 40 की है, जहां दिवंगत राजेंद्र दास के पुत्र दिलीप कुमार दास (38), उनकी पत्नी गुड़िया देवी (30), अनिता देवी (40) और आशा देवी सड़क पर स्लोपिंग बना रहे थे। यह सड़क सरकारी योजना के तहत तीन दिन पूर्व ही ढाली गई थी और बारिश के बाद गाड़ी चढ़ाने के लिए ढलान जरूरी हो गया था। इसी दौरान उनके चचेरे चाचा और उनके परिजनों ने विरोध करते हुए हमला बोल दिया। परिजनों ने मिलकर चारों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gopal Khemka: गोपाल खेमका हत्याकांड में थानेदार निलंबित, लापरवाही के आरोप में पटना आईजी ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घायल गुड़िया देवी ने अस्पताल में बताया कि वे अपने घर के सामने सड़क पर गाड़ी चढ़ाने के लिए स्लोपिंग बना रहे थे। तभी रिश्ते में चचेरा चाचा लगने वाला व्यक्ति अपने परिवार के साथ आ धमका और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते चारों लोग लहूलुहान हो गए।

 
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि उन्हें मारपीट की सूचना मिली है और डायल 112 की टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही पीड़ित की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त होगा, उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE: बीपीएससी जल्द लेगा चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, निर्देश देते हुए सीएम नीतीश ने कहीं यह बातें
 
स्थानीय लोगों में तनाव, पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। गांव के लोग इसे आपसी पारिवारिक रंजिश का नतीजा बता रहे हैं, जो एक छोटे से निर्माण कार्य को लेकर बेकाबू हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed