{"_id":"683a94bac07ceb442c05dd9d","slug":"rohtas-bihar-news-drunk-father-kills-daughter-accused-escape-rohtas-police-investigation-sasaram-news-patna-news-c-1-1-noi1396-3008305-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नशेड़ी पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, घर आते ही ऐसा करने लगा; तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नशेड़ी पिता ने बेटी को पीट-पीटकर मार डाला, घर आते ही ऐसा करने लगा; तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
Sat, 31 May 2025 11:58 AM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 11:58 AM IST
सार
आरोपी नशे में घर और बेटी के साथ मारपीट करने लगा। बेटी ने छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन आरोपी ने उसकी एक न सुनी और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन उसे अस्तपाल ले गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विस्तार
रोहतास जिले से नशे की हालत में पिता ने अपनी ही बेटी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलचनमा टोला की बताई जाती है और घटना के बाद से कलयुगी पिता फरार है। बताया जाता है कि हत्या का आरोपी पिता राम भज्जू पासवान अक्सर नशे की हालत में अपने परिवार के लोगों के साथ मारपीट करता था। बीते शुक्रवार की रात भी भज्जू पासवान नशे में ही घर आया और किसी बात को लेकर अपनी 17 वर्षीय बेटी ज्योति कुमारी के साथ मारपीट करने लगा। उसने अपनी पुत्री की लाठी डंडे से जमकर पिटाई की और इसी कारण गंभीर चोट लगने से ज्योति की मौत हो गई।
गोपालगंज में छात्र की गोली मारकर हत्या; कोचिंग गया था, अपराधियों ने मारी गोली, विरोध में हंगामा
घटना के बाद से आरोपी पिता फरार
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता भज्जू पासवान बीते रात से ही फरार बताया जाता है। परिजनों ने बताया कि मारपीट की सूचना पर जब हमलोग घर में पहुंचे तो देखा कि ज्योति घायल अवस्था में पड़ी हुई है। आननफानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में अचानक धुआं देख यात्रियों के बीच हड़कंप, चेन खींच कर रोकी ट्रेन; जानिए पूरा मामला
शव को लाया गया पोस्टमार्टम हाउस
इधर, घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची बिक्रमगंज थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। घटना को लेकर बिक्रमगंज थाने के चौकीदार सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बलचनमा टोला में एक पिता पर नशे की हालत में पुत्री की हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है और पूरे मामले की जांच चल रही है।