फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: contradictions in rohtas district congress, district president held press conference

Bihar: रोहतास कांग्रेस में बगावत! 13 प्रखंड अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष अमरेंद्र पांडे के खिलाफ मोर्चा खोला, जानें

Mon, 08 Sep 2025 06:17 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 08 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

Bihar Politics: अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि अगर कोई कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष का अपमान करता है तो यह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का अपमान है। कुछ पार्टी के कार्यकर्ता दो नाव की सवारी कर रहे हैं, जिन्हें कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
rohtas bihar news: contradictions in rohtas district congress, district president held press conference
प्रेस वार्ता करते जिला अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी इन दिनों अंतर्विरोध के कारण सुर्खियों में है। इससे पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह नोटरी को भी इसी कारण अपना पद गंवाना पड़ा था। अब नए जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे के खिलाफ भी बगावत के सुर उठने लगे हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के 13 प्रखंड अध्यक्षों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सत्येंद्र दुबे को अपना जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में चल रहे ये अंतर्विरोध जिले में चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि बीते रविवार को जगजीवन सेवा आश्रम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान मेरे खिलाफ जो आरोप लगाए गए, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के संपर्क में हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं, जिसका साक्ष्य उनके पास मौजूद है।

पढ़ें: कभी लालगंज में हथियार लेकर घूमते थे लोग', बाहुबली मुन्ना शुक्ला पर जदयू प्रवक्ता का निशाना

अनुशासनहीनता पर होगी कार्रवाई
अमरेंद्र कुमार पांडे ने चेतावनी दी कि संगठन का कोई भी सदस्य अगर पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चेनारी विधायक के साथ घूमने वाले लोग पार्टी के साथ विश्वासघात कर रहे हैं और उनके लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।

विरोध का मतलब शीर्ष नेतृत्व का अपमान
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिलाध्यक्ष का पद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनोनीत किया जाता है। इसलिए किसी कार्यकर्ता द्वारा जिलाध्यक्ष का अपमान करना, पार्टी नेतृत्व का अपमान है। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं की भी निंदा की, जो “दो नाव की सवारी” कर रहे हैं।

भाजपा पर गंभीर आरोप
अमरेंद्र कुमार पांडे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में विरोध के पीछे भाजपा का स्लीपर सेल सक्रिय है। भाजपा का अपना जनाधार कमजोर है, इसलिए उन्हें कांग्रेस के कुछ लोगों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान अनिरुद्ध तिवारी, बीडी शुक्ला, तौफिक अहमद मकरानी, राजेश्वर कुशवाहा और सौरभ कुशवाहा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed