फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rohtas bihar news: 43 year old woman died due to lightening, compensation after investigation, sasaram news

Bihar: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, यज्ञ से लौटते समय हुई घटना; परिवार में पसरा मातम

Tue, 03 Jun 2025 07:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 03 Jun 2025 07:05 PM IST
सार

Bihar: मंजू देवी की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।

विज्ञापन
rohtas bihar news: 43 year old woman died due to lightening, compensation after investigation, sasaram news
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर तेज गर्जना और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान समुहुति मठियां गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह की 43 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

यज्ञ से लौटते समय हुई घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू देवी गांव के बधार में आयोजित एक यज्ञ में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची भानस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  दानापुर, खगौल और फुलवारी शरीफ नगर परिषद का हुआ क्षेत्र विस्तार, अब कई और नए गांव होंगे शामिल

परिवार में मचा कोहराम, मिलेगी सरकारी सहायता
मंजू देवी की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed