फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   RJD tejashwi yadav and tej pratap yadav got sputnik v shot in patna jai prabha medanta hospital

बिहार: तेजस्वी यादव और तेज प्रताप ने लगवाया स्पूतनिक-वी का टीका, बोले- जो बयान देते हैं, देने दीजिए

Wed, 30 Jun 2021 05:17 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Wed, 30 Jun 2021 05:17 PM IST
सार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों लाल यानी तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने बुधवार (30 जून) को पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का टीका लगवाया। 

विज्ञापन
RJD tejashwi yadav and tej pratap yadav got sputnik v shot in patna jai prabha medanta hospital
तेज प्रताप और तेजस्वी यादव ने लगवाया स्पूतनिक वी का टीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वैक्सीन को लेकर कई बार सियासत हो चुकी है। कई नेता टीका लगवाने से इनकार भी कर चुके हैं। कुछ ने वैक्सीन पर बयानबाजी भी की। हालांकि, कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए कई नेताओं ने अपना फैसला बदला और कोविड वैक्सीन का टीका लगवा लिया। अब इस कड़ी में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दोनों लाल यानी तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने बुधवार (30 जून) को पटना स्थित जयप्रभा मेदांता अस्पताल में रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी का टीका लगवाया। 

विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद दिया यह बयान

टीका लेने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी टीके कारगर हैं। हमने स्पूतनिक-वी का टीका लगवाया है। जो लोग इस मामले में बयान देते हैं, उन्हें देने दीजिए। तेजस्वी यादव बोले, 'कल की बैठक में मैंने पार्टी नेताओं से अपील की थी कि सभी कोरोना का टीका जल्द ले लें। नेताओं से अपील के बाद आज हमने टीका लिया है। वहीं, टीका लगवाने के बाद हसनपुर से राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा भी कीं। उन्होंने लिखा, 'पटना स्थित मेदांता अस्पताल में अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ के साथ कोरोना का टीका लगवाया। आप सब भी लगवाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीके के प्रभाव पर उठाए थे सवाल 

गौरतलब है कि तेजस्वी यादव कोरोना के टीकों और टीकाकरण की रफ्तार को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा था। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार की आबादी 13 करोड़ है। ऐसे में रोजाना एक या दो लाख टीके लगाने से क्या होगा? यह टीका एक साल के लिए ही है। दूसरे और तीसरे साल वाले का क्या होगा? उसकी क्या व्यवस्था है? विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक साल के लिए ही मान्य है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed