Bihar : सीएम नीतीश कुमार पर नरम, अनंत सिंह पर खामोश; फिर किस पर गरम हुए तेजस्वी? संजय भी रहे निशाने पर
Bihar : कभी नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम कहते थे, लेकिन आज तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर नरम दिखे। सवाल पूछने पर बाहुबली अनंत सिंह पर खामोश हो गए; लेकिन जब बात पीएम की हुई तो खूब गरम हुए। संजय सिंह भी निशाने पर रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरम दिखे। वहीं मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर पूछे गए सवाल पर वह खामोश हो गए। लेकिन केंद्र सरकार पर वह जमकर बरसे। वहीं मंत्री संजय सिंह के संबंध में कहा कि इस मामले की जांच भी होनी चाहिए और मंत्री जी को जवाब भी देना चाहिए।
यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar : चौथी बार जदयू की कमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ में, आज फिर चुने गए निर्विरोध
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कहा कि यह जदयू का अंदरूनी मामला है। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नरमी बरतते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबरन दिल्ली भेजा जा रहा है, जबकि वह ऐसा नहीं चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि मैं तो शुरू से कह रहा हूं कि भाजपा अलग तरह की राजनीति करती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा जबरन राज्यसभा भेज रही है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम के आगमन से पहले बरसने लगी गोलियां, रजिस्ट्री ऑफिस में गोलीबारी; SDM और DSP कार्यालय भी जद में
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाहुबली आनंद सिंह के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में खामोश हो गए। दुबारा पूछने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि इसका जवाब हमारे प्रवक्ता देंगे। तेजस्वी यादव ने अनंत सिंह पर न तो किसी तरह की कोई टिप्पणी की और ना ही कुछ कहा। वह अनंत सिंह के सवाल पर खामोश हो गए। वहीं लोजपा रामविलास पार्टी के मंत्री संजय सिंह के संबंध में अकः कि उनपर लगे हुए आरोपों की जांच होनी चाहिए। साथ ही मंत्री जी को सामने आकर जवाब भी देना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव केंद्र सरकार पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि अगर हालात की जानकारी पहले से थी तो सरकार को पहले से इसकी व्यस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यही वजह है कि जनता आज परेशान हो रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं है, इसलिए सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.