फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   rjd party tejashwi yadav reaction after cm bihar samrat choudhary bihar cm announcement by bjp party

CM Bihar: सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन रहे, यह जानकर तेजस्वी यादव भी खुश; बोले- भाजपा भी अब लालू...

Tue, 14 Apr 2026 04:52 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Tue, 14 Apr 2026 04:52 PM IST
सार

Samrat Chaudhary : बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का नाम तय हुआ तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी खुशी जताई। कहा कि सम्राट चौधरी लालू की पाठशाला के ही हैं, इसलिए भाजपा को भी बहुत बधाई!

विज्ञापन
rjd party tejashwi yadav reaction after cm bihar samrat choudhary bihar cm announcement by bjp party
सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा हो गई है। सबसे पहले उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया और फिर भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि आज जो मुख्यमंत्री बन रहे हैं, वह लालू की पाठशाला से ही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी भी लालू यादव की विचारधारा पर चलने लगी है।

विज्ञापन

सम्राट चौधरी ने क्या मैसेज दिया?
सम्राट चौधरी ने कहा कि करीब 30 साल से मैं राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हूं। लेकिन, पहले कोई विचारधारा नहीं थी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर इस पार्टी में जुड़ा। कैलाशपति मिश्र जी के साथ भी कुछ वक्त तक काम किया। 2015 के चुनाव से मैं लगातार भाजपा के लिए काम करता रहा। पार्टी में प्रदेश के पदाधिकारी के तौर पर, विधानमंडल के नेता, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, उपमुख्ममंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला।

विज्ञापन

Bihar New CM Live: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा राज्यपाल को अपना इस्तीफा, भाजपा के विधायक दल की बैठक जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी और सीएम नीतीश के दिया धन्यवाद
सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा के विधान मंडल का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार ने मुझे सरकार का काम करना सिखाया है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed